भक्ति सागर में रात भर गोते लगाते रहे श्रद्धालु

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : जय प्रकाश नगर डिमना रोड मानगो के निवासियों की ओर से शनिवार को जय प्रकाश

By Edited By: Publish:Sun, 01 Mar 2015 01:06 AM (IST) Updated:Sun, 01 Mar 2015 03:57 AM (IST)
भक्ति सागर में रात भर गोते लगाते रहे श्रद्धालु

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : जय प्रकाश नगर डिमना रोड मानगो के निवासियों की ओर से शनिवार को जय प्रकाश नगर में भगवती जागरण का आयोजन किया गया। इसमें श्रद्धालु रात भर भजनों की सुर सरिता में गोते लगाते रहे। धनबाद से आए कलाकार रवि सिंह व ब्यूटी तथा लौहनगरी के कलाकार अंशु तिवारी ने 'ओ शेरों वाली..', 'जय अंबे जगदंबे मां..' जैसे एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति पूरी रात की और इन भजनों पर भक्त झूमते रहे।

मां भगवती की आराधना के साथ ही भंडारा भी चलता रहा और इसमें श्रद्धालुओं के बीच पूड़ी, सब्जी, खीर और चटनी प्रसाद के रूप में वितरित किया गया। भंडारे में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके पूर्व विधिवत पूजा-पाठ के बाद कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में श्याम बिहारी सिंह, रास बिहारी पांडेय, संजय सिंह, धीरेंद्र सिंह, संतोष सिंह, अनुज सिंह व अजय सिंह सहित कॉलोनी के तमाम लोगों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

chat bot
आपका साथी