साकची गुरुद्वारा में तीन दिवसीय सजेगा कीर्तन दरबार

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : गुरुनानक सेवा दल की ओर से इस वर्ष भी 29 से 31 दिसंबर तक तीन दिवसीय कीर्त

By Edited By: Publish:Mon, 22 Dec 2014 01:04 AM (IST) Updated:Mon, 22 Dec 2014 01:04 AM (IST)
साकची गुरुद्वारा में तीन दिवसीय सजेगा कीर्तन दरबार

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : गुरुनानक सेवा दल की ओर से इस वर्ष भी 29 से 31 दिसंबर तक तीन दिवसीय कीर्तन दरबार का आयोजन साकची गुरुद्वारा मैदान में किया जायेगा। यह जानकारी गुरुनानक सेवा दल के अध्यक्ष हरविन्दर सिंह मंटू ने रविवार को पत्रकारों को दी।

उन्होंने बताया कि अमृतसर से भाई साहिब भाई निर्मल सिंह जी खालसा पदमश्री हजुरी रागी दरबार साहिब, भाई गुरप्रीत सिंह जी, ज्ञानी किशन सिंह जी, भाई नक्षत्र सिंह जी कीर्तन व कथा द्वारा संगत के निहाल करेंगे। 23 दिसंबर से 27 दिसंबर तक सुबह आठ से 10 बजे तक जपुजी साहिब का पाठ किया जायेगा। 27 की सुबह 10 बजे अखंड पाठ रखा जाएगा, जिसका भोग 29 दिसंबर को प्रात: 9.30 बजे पड़ेगा। 29 दिसंबर की शाम छह बजे शोभा यात्रा गुरुद्वारा साहिब साकची से साकची गुरुद्वारा मैदान में सजे पंडाल तक निकाली जाएगी, जिसके साथ ही कीर्तन दरबार की शुरुआत होगी। यह कीर्तन दरबार 29 की शाम, 30 व 31 दिसंबर की सुबह व शाम दोनों समय सजेगा। 31 दिसंबर की दोपहर गुरु का अटूट लंगर संगत के बीच वितरित किया जाएगा। संवाददाता सम्मेलन में प्रधान सरदार कुलवीर सिंह, मनमोहन सिंह, खुसवीर सिंह, त्रिलोचन सिंह, त्रिलोचन सिंह पप्पी बाबा, हरजीत सिंह व सुखदेव सिंह उपस्थित थे।

-----------

वाहेगुरु सिमरन के साथ नये वर्ष का स्वागत होगा

31 दिसंबर की शाम से 1 जनवरी की आधी रात के बाद तक कीर्तन दरबार का आयोजन किया जाएगा। जिसमें नये वर्ष में सिख संगत वाहेगुरु का सिमरन करते हुए प्रवेश करेंगे। इस दौरान पुष्प वर्षा भी की जाएगी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गुरुद्वारा कमेटियां एवं जत्थेबंदियों का सहयोग लिया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी