25 को धूमधाम से की जाएगी चित्रगुप्त पूजा

जमशेदपुर : भगवान चित्रगुप्त की पूजा 25 अक्टूबर को धूमधाम से की जाएगी। इसे लेकर शहर के विभिन्न क्षेत्

By Edited By: Publish:Mon, 20 Oct 2014 01:07 AM (IST) Updated:Mon, 20 Oct 2014 01:07 AM (IST)
25 को धूमधाम से की जाएगी चित्रगुप्त पूजा

जमशेदपुर : भगवान चित्रगुप्त की पूजा 25 अक्टूबर को धूमधाम से की जाएगी। इसे लेकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जोर-शोर से तैयारी चल रही है। विभिन्न पूजा समितियां अपने-अपने स्तर से पूजा को भव्य व सफल बनाने में जुटी हुई हैं।

रविवार को केंद्रीय चित्रगुप्त समिति की बैठक साकची में केएम प्रसाद की अध्यक्षता में हुई जिसमें 25 अक्टूबर को सुबह नौ बजे चित्रगुप्त पूजा करने का निर्णय लिया गया। पूजा सफल बनाने को लेकर समिति के महामंत्री रामानंद लाल के नेतृत्व में उप समितियां बनाई गई। इनमें पूजा समिति, प्रीतिभोज समिति, सांस्कृतिक कार्यक्रम समिति, विसर्जन समिति आदि शामिल हैं। बैठक में अशोक कुमार सिन्हा, टीएन वर्मा, नवीन कुमार सिंहा, संतोष कुमार, अनिल कुमार वर्मा, प्रवीण कुमार सिंहा, आरआर सिन्हा आदि ने अपने-अपने विचार रखे।

उधर, टेल्को व गोविंदपुर में भी कायस्थ समाज अपने अराध्यदेव भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना धूमधाम से करने में जुटा हुआ है। गोविंदपुर चित्रगुप्त भवन व टेल्को सबुज कल्याण संघ में भव्य पूजा समारोह का आयोजन किया गया है। टेल्को चित्रगुप्त पूजा समिति के अध्यक्ष महेश शरण, कार्यकारी अध्यक्ष अनूप रंजन व महामंत्री रजनीकांत पूजा को सफल बनाने में लगे हुए हैं। टेल्को सबुज संघ में सुबह नौ बजे पूजा-अर्चना, फिर प्रीतिभोज व संध्या में रंगारंग कार्यक्रम में शिरकत करने की अपील समाज के लोगों से की गई है।

chat bot
आपका साथी