407 ने टेंपो को मारी ठोकर, महिला गंभीर

By Edited By: Publish:Sun, 21 Sep 2014 01:11 AM (IST) Updated:Sun, 21 Sep 2014 01:11 AM (IST)
407 ने टेंपो को मारी ठोकर, महिला गंभीर

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर :

टेल्को थाना अंतर्गत नीलडीह गोलचक्कर के पास 407 ने सवारी टेंपो को ठोकर मार दी। इससे रघुनाथपुर निवासी काजली दास (55) गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें गंभीर अवस्था में टाटा मोटर्स अस्पताल के आइसीयू में भर्ती कराया गया है।

घटना के संबंध में घायल महिला के पुत्र पी दास ने बताया कि उसकी बहन की शादी टेल्को 18 नंबर रोड में हुई है। भांजी का तबीयत खराब होने की सूचना पर उसकी मां देखने के लिए एक सप्ताह पूर्व टेल्को आई थीं। शनिवार को वह अपनी मां काजली दास के साथ टेंपो से स्टेशन जा रहे थे। वह जैसे ही नीलडीह गोलचक्कर के पास पहुंचे विपरीत दिशा से आ रही 407 ने टेंपो को जोरदार ठोकर मार दी। ठोकर लगने से उसकी मां का एक हाथ पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जाता है कि टेंपो पर 7-8 लोग सवार थे, लेकिन कोई जख्मी नहीं हुआ।

chat bot
आपका साथी