अंतर जिला अंडर-19 महिला क्रिकेट बोकारो में पांच से

By Edited By: Publish:Wed, 23 Apr 2014 01:39 AM (IST) Updated:Wed, 23 Apr 2014 01:39 AM (IST)
अंतर जिला अंडर-19 महिला क्रिकेट बोकारो में पांच से

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में बोकारो में पांच मई से अंतर जिला अंडर-19 महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। सह सचिव असीम कुमार सिंह ने बताया कि ग्रुप ए में देवघर, बोकारो, जमशेदपुर, सिमडेगा व गुमला को रखा गया है, जबकि ग्रुप बी में रांची, प. सिंहभूम, धनबाद, सरायकेला व हजारीबाग को रखा गया है।

मैचों के कार्यक्रम इस प्रकार है : पांच मई -बोकारो बनाम गुमला, जमशेदपुर बनाम सिमडेगा, छह मई : देवघर बनाम गुमला, बोकारो बनाम जमशेदपुर, सात मई : देवघर बनाम सिमडेगा, जमशेदपुर बनाम गुमला, आठ मई : देवघर बनाम जमशेदपुर, बोकारो बनाम सिमडेगा, नौ मई : सिमडेगा बनाम गुमला, देवघर बनाम बोकारो।

ग्रुप बी : 5 मई : प. सिंहभूम बनाम हजारीबाग, धनबाद बनाम सरायकेला, 6 मई : रांची बनाम हजारीबाग, प. सिंहभूम बनाम धनबाद, सात मई : रांची बनाम सरायकेला, धनबाद बनाम हजारीबाग। 8 मई : रांची बनाम धनबाद, प. सिंहभूम बनाम सरायकेला। नौ मई : रांची बनाम प. सिंहभूम, सरायकेला बनाम हजारीबाग।

सेमीफाइनल : दस मई, फाइनल : 11 मई।

chat bot
आपका साथी