एक कार में बैठे थे10 लोग, पुलिस ने होम क्वारंटाइन में भेजा

एक कार में एक ही परिवार को 10 सदस्य (ड्राइवर सहित नौ व्यस्क व दो बच्चे) बैठे हुए थे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Jun 2020 07:00 PM (IST) Updated:Tue, 23 Jun 2020 07:00 PM (IST)
एक कार में बैठे थे10 लोग, पुलिस ने होम क्वारंटाइन में भेजा
एक कार में बैठे थे10 लोग, पुलिस ने होम क्वारंटाइन में भेजा

जासं, जमशेदपुर : कोरोना वायरस जमशेदपुर शहर में सामुदायिक फैलाव की स्थिति में पहुंच चुका है। हर दिन तेजी से मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसके बावजूद शहरवासी शारीरिक दूरी को मजाक समझ रहे हैं। सोमवार शाम आदित्यपुर पुल पर पुलिस ने जांच के क्रम ने एक कार को देखकर चौक गई। एक कार में एक ही परिवार को 10 सदस्य (ड्राइवर सहित नौ व्यस्क व दो बच्चे) बैठे हुए थे। जबकि एक कार में ड्राइवर सहित तीन से ज्यादा लोगों के बैठने पर मनाही है। ये सभी गम्हरिया से बागबेड़ा के ट्रैफिक कॉलोनी जा रहे थे। पुलिस के अधिकारियों व मौके पर उपस्थित मजिस्ट्रेट ने कार सवार लोगों की जमकर क्लास ली। कहा कि वे दिन-रात कोरोना वायरस से लोगों को बचाने के लिए चेकपोस्ट पर ड्यूटी कर रहे हैं और आप लोग जानबूझ कर नियमों का उल्लघंन कर रहे हैं। जांच के क्रम में सभी नेगेटिव मिले लेकिन पुलिस ने सख्त हिदायत देकर सभी को होम क्वारंटाइन में भेज दिया।

15 को किया होम गया क्वारंटाइन : जिला प्रशासन ने सोमवार से लोयला स्कूल में संचालित कोरोना जांच केंद्र को बंद कर दिया है। अब शहर के सभी चेक नाकों पर ही बाहर से आने वाले लोगों की जांच होगी। सोमवार को आदित्यपुर पुल के बिष्टुपुर छोर पर बनाए गए चेक नाके से 15 लोगों को होम क्वारंटाइन किया गया। इनमें से अधिकतर झारखंड के रांची, बोकारो व बिहार के आरा से शहर लौटे थे। सभी के थर्मल स्कैनिग के बाद नाम-पता दर्ज कराकर होम क्वारंटाइन किया गया।

अनलॉक का उड़ाया जा रहा है मखौल : आदित्यपुर चेक नाके से गुजरने वाले लोग अनलॉक 1.0 से मिली छूट का माखौल उड़ा रहे हैं। एक कार में दो से ज्यादा सवार नहीं होना है लेकिन चार-पांच सवार घूम रहे हैं। वहीं, ड्यूटी से लौटने वाले चेक नाके से पहले बाइक से उतर जा रहे हैं और नाका पार होने के बाद वापस बाइक पर सवार हो रहे हैं। जबकि बाइक पर एक ही सवार को बैठने की अनुमति है। इसके अलावा कुछ-कुछ ट्रकों में ड्यूटी छूटने के बाद ठेकाकर्मी 20-30 की संख्या में बैठकर गुजरते दिखे।

chat bot
आपका साथी