Corona Jamshedpur Update : जमशेदपुर में 10,चाईबासा में मिले 8 कोरोना पॉजिटिव ; जाने ताजा हाल

Corona Jamshedpur Update. कोल्‍हान में कोरोना का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को भी प्रमंडल में 18 कोरोना पॉजिटिव मिले।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sat, 13 Jun 2020 11:45 PM (IST) Updated:Sun, 14 Jun 2020 08:22 AM (IST)
Corona Jamshedpur Update : जमशेदपुर में 10,चाईबासा में मिले 8 कोरोना पॉजिटिव ; जाने ताजा हाल
Corona Jamshedpur Update : जमशेदपुर में 10,चाईबासा में मिले 8 कोरोना पॉजिटिव ; जाने ताजा हाल

जमशेदपुर, जेएनएन। Corona Jamshedpur Update  कोल्‍हान में कोरोना का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को भी प्रमंडल में 18 कोरोना पॉजिटिव मिले। पूर्वी सिंहभूम में 10 जबकि पश्चिमी सिंहभूम में 8। सरायकेला-खरसावां जिला खुशनसीब रहा कि यहां आज की तारीख में एक भी कोरोना पॉजिटिव नहीं मिले। पूर्वी सिंहभूम जिले में शनिवार को  10 कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की पहचान हुई है। संक्रमित लोगों  में 4 दिल्ली, 3 कोलकाता, 1 मुंबई, 1 महाराष्ट्र, तथा 1 व्यक्ति का लखनऊ का ट्रेवल हिस्ट्री है। सबों को  पूर्व में ही संस्थागत क्वारंटाइन में रखा गया था। संक्रमितों में 3 बिरसानगर, 1 जोड़िशा, 1 चाकुलिया, 1 गोविंदपुर, 2 टिनप्लेट तथा 2 व्यक्ति छोटा गोविंदपुर के रहनेवाले हैं।  कोरोना संक्रमण की पहचान होने पर संक्रमितों को कोविड वार्ड में भर्ती किया गया है। 

जिला प्रशासन ने की ये अपील

जिला प्रशासन ने  जिलेवासियों से आग्रह किया है कि कोरोना वायरस के संभाव्य प्रसार को रोकने में जिला प्रशासन का सहयोग करें- अनावश्यक अपने घरों से बाहर ना निकलें, मास्क का प्रयोग करें, नियमित हाथों को साबुन से धोयें या सैनिटाइजर का प्रयोग करें, यत्र-तत्र न थूकें तथा सामाजिक दूरी के नियमों का अनुपालन करें। 

 पश्चिमी सिंहभूम में 8 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले

पश्चिमी सिंहभूम में शनिवार को आठ नए कोरोना मरीज मिले हैं। एमजीएम से रिपोर्ट मिलने के बाद जिले के उपायुक्त अरवा राजकमल ने इसकी पुष्टि की है। आठों प्रवासी मजदूर हैं। 22 मई को रेड जोन मुंबई, सिकंदरबाद व चेन्नई से पश्चिमी सिंहभूम पहुंचे हैं। पांच चाईबासा के गांधीटोला में बने क्‍वारंटाइन सेंटर में आइसोलेट थे। तीन क्रमश: जगन्नाथपुर, मझगांव व चक्रधरपुर के निवासी हैं। मझगांव में मिले कोरोना पॉजिटिव  के भाई की भी दो दिन पहले पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी। जिला पहुंचने पर प्रशासन की ओर से सभी को अलग-अलग क्वारंटाइन सेंटर में आईसोलेट कर रखा गया था। साथ ही सभी के स्वाब का सैंपल कोरोना जांच के लिए एमजीएम भेजा गया था। 13 जून की शाम एमजीएम से प्राप्त रिपोर्ट में उक्त आठों प्रवासियों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इन्हें मिलाकर अभी तक जिले में 51 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। इनमें से 15 स्वस्थ्य होकर घर भी चले गये हैं।

chat bot
आपका साथी