तीन दिवसीय अटल स्मृति शतरंज प्रतियोगिता शुरू

हजारीबाग : जिला शतरंज संघ ने अगस्त को दिवंगत हुए पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Aug 2018 06:35 PM (IST) Updated:Fri, 17 Aug 2018 06:35 PM (IST)
तीन दिवसीय अटल स्मृति शतरंज प्रतियोगिता शुरू
तीन दिवसीय अटल स्मृति शतरंज प्रतियोगिता शुरू

हजारीबाग : जिला शतरंज संघ ने अगस्त को दिवंगत हुए पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के नाम जिला स्तरीय अटल स्मृति टैलेंट हंट शतरंज प्रतियोगिता की शुरुआत की है। डीवीसी सभागार में पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धाजंलि देकर तीन दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता की शुरुआत की। शतरंज संघ की ओर से प्रत्येक वर्ष अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन भी करेगा। जिलाध्यक्ष विजय कुमार ¨सह ने समिति के निर्णय के आलोक में यह घोषणा की।

शुक्रवार को डीवीसी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिले भर से 150 खिलाड़ी जुटे है। इन खिलाड़ियों में पांच वर्ष से लेकर 65 वर्ष के वृद्ध हिस्सा ले रहे है। निर्णायक मंडली प्रांत से आई है। प्रथम दिन खेल की शुरुआत पूर्व प्रधानमंत्री अटल के तस्वीर पर पुष्पांजलि कर किया गया। सचिव राजन सिन्हा, अरुण कुमार सिन्हा, सामाजिक कार्यकर्ता मनमीत अकेला, उपेंद्र कुशवाहा, जिलाध्यक्ष विजय कुमार ¨सह ने मौके पर बतौर अतिथि उपस्थित थे। शतरंज की बारीकियों से अवगत कराते हुए जिलाध्यक्ष ने आयोजन और पूर्व प्रधानमंत्री के नाम प्रतियोगिता करने के पीछे का उद्देश्य बताया। उपेंद्र कुशवाहा ने शतरंज को शह और मात के साथ युद्ध रक्षण की चित्रण किया। मनमीत अकेला ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी के जीवन चित्र पर प्रकाश डाला। प्रतियोगिता का समापन 19 अगस्त को होगी। मौके पर आयोजन समिति में अजय कुमार, कुणाल कुमार, अर¨वद राणा सहित कई सदस्य व्यवस्था में शामिल थे।

chat bot
आपका साथी