स्वास्थ्य योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं

केरेडारी : राज्य सरकार व केंद्र सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य योजनाएं जन-जन तक पहुंचे। इसमें मुख्य

By JagranEdited By: Publish:Fri, 12 Jan 2018 06:05 PM (IST) Updated:Fri, 12 Jan 2018 06:05 PM (IST)
स्वास्थ्य योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं
स्वास्थ्य योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं

केरेडारी : राज्य सरकार व केंद्र सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य योजनाएं जन-जन तक पहुंचे। इसमें मुख्य रूप से मातृ व शिशु मृत्यु दर कम करने को लेकर स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार प्रखंड के सभी गांवों में पीएलए कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को जानकारी दी जा रही है। उक्त बातें चिकित्सक कुमार संजीव ने प्रखंड के पंचायत गर्रीकंला में पीएलए के सामुदायिक सहभागी कार्यक्रम में महिलाओं को संबोधित करते हुए कही।

इससे पूर्व उक्त पीएलए कार्यक्रम का शुभारंभ मुखिया सविता देवी और डॉ. कुमार संजीव ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रखंड प्रशिक्षण दल के लक्ष्मी देवी कर रही थीं। मौके पर पंचायत की सहिया साथी देवंती देवी, सहिया पूनम देवी, उर्मिला देवी, अनीता देवी, सरस्वती देवी, और मेनका देवी द्वारा पिछले दिनों हुई पीएलए की सात बैठकों के कार्यक्रमों को नाट्य, गीत, भाषण, नृत्य आदि के माध्यम से लोगों के बीच रखा। इसमें गर्भवती माताओं की जांच, नियमित टीकाकरण, शिशुओं की देखभाल, ओझा गुणी के चक्कर में नहीं पड़ने तथा संस्थागत प्रसव व जांच के सकारात्मक पहलुओं को रखा, जिसे देखने पंचायत की महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं बीटीटी सह संचालनकर्ता सुरेश इस बीच संचालित स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में कई प्रमुख जानकारियां दे रहे थे। मौके पर मुखिया सविता देवी, कपिलदेव महतो, डॉ. कुमार संजीव, सुरेश साव, लक्ष्मी देवी, अनीता देवी व सरस्वती देवी समेत सैकड़ों महिला पुरुष उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी