मां के जयकारे से गुंजायमान हुआ प्रखंड

केरेडारी : प्रखंड के सभी शिक्षण संस्थानों व गैरशिक्षण संस्थानों में भी मां सरस्वती की पूजा

By JagranEdited By: Publish:Mon, 22 Jan 2018 05:34 PM (IST) Updated:Mon, 22 Jan 2018 05:34 PM (IST)
मां के जयकारे से गुंजायमान हुआ प्रखंड
मां के जयकारे से गुंजायमान हुआ प्रखंड

केरेडारी : प्रखंड के सभी शिक्षण संस्थानों व गैरशिक्षण संस्थानों में भी मां सरस्वती की पूजा धूमधाम से मनाई गई। इस वर्ष प्रत्येक पूजा समितियों द्वारा आकर्षक पंडालों का निर्माण किया गया है।

खासतौर पर ग्राम जोको के श्री राम क्लब की आकर्षक प्रतिमा लोगों को बरबस ही अपनी ओर आकर्षित कर रही थी। केरेडारी और गर्रीकला यूथ कल्ब द्वारा भव्य पंडाल चर्चा का केंद्र रहा। वहीं माघ बसंत पंचमी को मां सरस्वती की विशेष पूजा-अर्चना को लेकर मटर, गाजर, बेर में प्रति किलो करीब 5 से 10 रुपये की वृद्धि देखी गई।

--------------------

सुदामा के हुनर को मिली पहचान :

बडकागांव के एक 19 वर्षीय युवा मूर्तिकार सुदामा द्वारा बनाई गई मूर्तियों को लोगों ने इस बार खूब पंसद किया। जबकि प्रखंड के करीब आधा दर्जन स्थानों में दूसरे जिले व प्रखंड के मूर्तिकारों द्वारा मूर्ति का निर्माण किया गया था। इस बारे में सुदामा ने बताया कि जब वह पांचवी में पढ़ता था। उसी समय से वह विद्यालय में मां सरस्वती की प्रतिमा बनाने लगा था। इसके पश्चात रांची से जानकारी प्राप्त की। वह अपने पिता के साथ मूर्ति बनाने में सहयोग किया करता था।

chat bot
आपका साथी