रांची के संजीव विजेता व धनबाद के अमरजीत उप विजेता

संवाद सूत्र हजारीबाग राज्य स्तरीय वेटरन बैडमिटन प्रतियोगिता 2020 का समापन बुधवार को हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Feb 2020 07:52 PM (IST) Updated:Wed, 12 Feb 2020 07:52 PM (IST)
रांची के संजीव विजेता व धनबाद के अमरजीत उप विजेता
रांची के संजीव विजेता व धनबाद के अमरजीत उप विजेता

संवाद सूत्र, हजारीबाग : राज्य स्तरीय वेटरन बैडमिटन प्रतियोगिता 2020 का समापन बुधवार को हुआ। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त आइजी दीपक वर्मा ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता के पुरुष आयु वर्ग 35 के सिगल इवेंट में रांची के संजीव कुमार विजेता व धनबाद के अमरजीत कुमार उपविजेता रहे। जबकि आयु वर्ग 35 के ही डबल्स इवेंट में रांची के मनोज कुमार तिवारी एवं संजीव कुमार तिवारी विजेता धनबाद के अमरजीत कुमार मोहन शर्मा उपविजेता रहे। आयु वर्ग 40 प्लस के सिगल में रांची के मनोज कुमार तिवारी विजेता एवम उपविजेता वेस्ट सिंहभूम के सुशील पूर्ति रहे। डबल इवेंट में गुमला के मोहर लाल एवम पवन कुमार विजेता एवम उपविजेता रांची के कुमार आलोक एवम राकेश कुमार रहे, आयु वर्ग 45 प्लस के सिगल में हजारीबाग के गुलाम सरवर, विजेता एवम रामगढ़ के आलोक सिंह उपविजेता रहे, डबल में रांची के बिरेन्द्र कुमार गुप्ता एवम राजन कुमार सिंह विजेता एवम रांची के जे खान ,एवम राकेश नंदन मिज उपविजेता रहे।आयु वर्ग 50 प्लस में हजारीबाग के असरत खान विजेता एवम रांची के हेमंत बियानी उपविजेता रहे, वही डबल में रांची के हेमंत बियानी ,विजय साहू विजेता एवम रांची के लोट्स केरकेटा ,एवम संकर उपविजेता रहे,आयु वर्ग 55 प्लस में धनबाद के संजय कुमार शर्मा विजेता एवम यशवीर जग्गी उपविजेता रहे। वहीं डबल में संजय कुमार शर्मा एवम यशवीर जग्गी विजेता एवम कमल किशोर तथा रखो हरि उपविजेता रहे। विजय खिलाड़ी राजस्थान,जयपुर में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय वेटेरन बैडमिटन प्रतियोगिता में भाग लेंगे। समापन समारोह के मौके पर पुलिस प्रशिक्षण केंद्र पदमा के पुलिस अधीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा, कमल किशोर, यशवीर जग्गी, राखो हरी, प्रशांत सिंह,अभिषेक कुमार, जिला खेल कार्यालय के शेखर कुमार,, मोहम्मद सैफुल्ला सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी