बच्चों ने स्वयं बनाया रावण का पुतला, अनोखे अंदाज में रावण दहन

संवाद सूत्र बरही (हजारीबाग) कोरोना के कारण इस बार रावण दहन नहीं होने से बच्चों में क

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Oct 2020 10:20 PM (IST) Updated:Tue, 27 Oct 2020 10:20 PM (IST)
बच्चों ने स्वयं बनाया रावण का पुतला, अनोखे अंदाज में रावण दहन
बच्चों ने स्वयं बनाया रावण का पुतला, अनोखे अंदाज में रावण दहन

संवाद सूत्र बरही (हजारीबाग): कोरोना के कारण इस बार रावण दहन नहीं होने से बच्चों में काफी मायूसी देखी जा रही थी। लेकिन बच्चों ने खुद अनोखे अंदाज में रावण का पुतला बनाकर दहन किया। हजारीबाग रोड एवं अफीम कोठी स्थित दुर्गा मंदिर के समीप विजयादशमी के अवसर पर बाल समूह ने रावण का करीब 4 - 6 फीट का पुतला खुद से तैयार किया। पुतले को पटाखे व लाइट से सुसज्जित भी किया। इस कार्य में राजा लाइट के संचालक ने उनकी मदद की। दशमी को देर संध्या समय बच्चों ने तीर चलाकर रावण का पुतला दहन किया। बच्चे इस कार्य से काफी उत्साहित हो रहे थे। बाल समूह में ओम, शुभम, सूरज, खुशी, सूरज, नीतीश, शिवम, ऋषि नीतीश, शिवराज, शाकची समेत छोटे- छोटे बच्चे शामिल थे। बता दें कि सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति द्वारा हरेक साल प्रखंड परिसर मैदान में 40 फीट से भी बड़े रावण का पुतले दहन की जाता था, जिसे देखने हजारों की संख्या में भीड़ उमड़ती है। कितु इस कोरोना काल व सरकारी गाइड लाइन का ख्याल करते हुए प्रखंड मैदान में रावण पुतला दहन नहीं किया गया।

chat bot
आपका साथी