वृक्षों का रक्षाबंधन कर जंगल बचाने पर जोर

संवाद सूत्र विष्णुगढ़ (हजारीबाग) प्रखंड के भेलवारा स्थित पत्थचुंआ में वृक्षों को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 08:54 PM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 08:54 PM (IST)
वृक्षों का रक्षाबंधन कर जंगल बचाने पर जोर
वृक्षों का रक्षाबंधन कर जंगल बचाने पर जोर

संवाद सूत्र, विष्णुगढ़ (हजारीबाग) : प्रखंड के भेलवारा स्थित पत्थचुंआ में वृक्षों को रक्षाबंधन कर जंगल बचाने पर जोर दिया गया। इको वन सुरक्षा समिति के आयोजित समारोह में उपस्थित जिप सदस्य जय प्रकाश सिंह पटेल, समिति के अध्यक्ष दुष्यंत कुमार मेहता, तुलसी महतो, गंगाधर महतो, निलकंठ महतो, अरविद कुमार, खूबलाल महतो, संतोष कुमार, रूपलाल कुमार, केदार महतो, शंकर महतो, नकुल प्रसाद आदि ने स्वच्छ हवा और अच्छी जलवायु के लिए वनों की महत्ता को विस्तार से बताया। कहा कि मानव जीवन के लिए अच्छादित जंगल का होना बेहद जरूरी है। बढ़ते प्रदूषण से पर्यावरण को होने वाली क्षति में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसके बचाव में जंगलों की सुरक्षा बेहद जरूरी है। उन्होंने पर्याप्त वर्षा के लिए संतुलित पर्यावरण को जरूरी बताया। कहा कि हमें वनों की सुरक्षा के प्रति गंभीरता से जुटे रहने की जरूरत है। आयोजकों ने जंगल में जाकर विधिवत वन देवी की पूजा की एवं वृक्षों का रक्षाबंधन जंगल बचाने की अपने वायदें को पुन: दोहराया।

chat bot
आपका साथी