बड़कागांव में कोल कंपनियों विरुद्ध 18 को रैली

संवाद सूत्र बड़कागांव (हजारीबाग) जिसकी धरती उसको काम नहीं मिला तो चक्का जाम नारा के स

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 10:21 PM (IST) Updated:Thu, 13 Aug 2020 06:17 AM (IST)
बड़कागांव में कोल कंपनियों विरुद्ध 18 को रैली
बड़कागांव में कोल कंपनियों विरुद्ध 18 को रैली

संवाद सूत्र बड़कागांव (हजारीबाग) : जिसकी धरती उसको काम नहीं मिला तो चक्का जाम नारा के साथ एनटीपीसी समेत विभिन्न कंपनियों विरुद्ध बांका गांव राजा बागी में कालेश्वर महतो की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसका संचालन बबलू वर्मा ने किया। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड प्रभावित विस्थापित मोर्चा के अध्यक्ष शिवलाल महतो ने अपने संबोधन में कहा कि जनहित में आंदोलन ही हमारा जीवन है। कहा कि आगामी 18 अगस्त को वृहत पैमाने पर हजारों की संख्या में रैली निकाली जाएगी और 17 सूत्री मांग पत्र सौंपा जाएगा। बैठक में कंपनियों द्वारा दी जा रही सुविधाओं और जनहित में मिलने वाली सुविधाओं पर विशेष रूप से चर्चा की गई और 17 सूत्री मांग तैयार की गई, जिसे आगामी 18 अगस्त को सौंपा जाएगा।

मौके पर मोर्चा सचिव शशि कुमार, गोविद माली, प्रभु महतो, कैलाश राणा ,कालेश्वर महतो, योगेश्वर महतो, मुनि नाथ महतो, बबलू महतो, अजय सिंह, सुरेंद्र सिंह, फागुन साव, सत्यनारायण महतो, गोवर्धन महतो, राम सुंदर महतो, राजू राणा ,रूबी देवी ,सरिता देवी ,नगिया देवी, प्रमोद माली, फागुन सोनी, नंदलाल प्रसाद सोनी, बिहारी पासवान, देवनंदन महतो, बैजनाथ महतो, अनमोल माली, कामेश्वर माली, राजेंद्र माली ,आदित्य माली समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी