कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ : विधायक

संवाद सूत्र बरही (हजारीबाग) बरही के एक होटल के सभागार में बुधवार को प्रखंड स्तरीय क

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Aug 2020 10:14 PM (IST) Updated:Thu, 20 Aug 2020 06:24 AM (IST)
कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ :  विधायक
कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ : विधायक

संवाद सूत्र, बरही (हजारीबाग) : बरही के एक होटल के सभागार में बुधवार को प्रखंड स्तरीय कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक हुई। बैठक में मुख्य अतिथि कांग्रेस विधायक उमाशंकर अकेला कांग्रेस पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शंकर पाठक, कांग्रेस जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष डॉ. निजामुद्दीन अंसारी, प्रमंडलीय प्रवक्ता, तोखन रविदास मुख्य रूप से शामिल हुए। बैठक में संगठन को बूथ स्तर पर मजबूती प्रदान करने एवं आगामी पंचायत चुनाव में बीसों पंचायत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जीत सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई। विधायक ने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन का रीढ़ है। उन्होंने प्रखंड के सभी बीसों पंचायत के सभी बूथों को मजबूती प्रदान करने पर बल देने की बात की। जयशंकर पाठक ने कहा कि बरही में संगठन के लोग बहुत ही अच्छे कार्य कर रहे हैं। विधायक उमाशंकर अकेला यादव के नेतृत्व में बरही तीव्र गति से विकास कर रहा है। कांग्रेस हमेशा से बरही विधानसभा क्षेत्र का शुभचितक बन कर रही है। जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि संगठन को और भी सशक्त करना है। बैठक की अध्यक्षता व संचालन प्रखंड अध्यक्ष इकबाल रजा ने की। बैठक में विधायक प्रतिनिधि विनोद यादव, अब्दुल मन्नान वारसी, , उपप्रमुख सिकंदर राणा, प्रमुख प्रतिनिधि देवनंदन यादव, रघुनंदन गोप, बासुदेव यादव, कुणाल कटारियार, मुकेश गुप्ता, मनोहर यादव, संजय कुशवाहा आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी