खेत में गिरा बिजली का तार, धान की फसल को नुकसान

बड़कागांव (हजारीबाग) बड़कागांव थाना क्षेत्र के महटिकरा स्थित जेएमएस चर्च के पीछे बिजली के तार गिरने से फसल जल गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 09:09 PM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 09:09 PM (IST)
खेत में गिरा बिजली का तार, धान की फसल को नुकसान
खेत में गिरा बिजली का तार, धान की फसल को नुकसान

बड़कागांव (हजारीबाग) बड़कागांव थाना क्षेत्र के महटिकरा स्थित जेएमएस चर्च के पीछे बिजली के 11 हजार वोल्ट का तार गिरने से धान के खेतों में आग लग गई, 10 कट्ठा जमीन में लगी धान की फसल जलकर राख हो गई। बिजली का तार बड़कागांव विद्युत सब स्टेशन से चोरका,पंडरिया होते हुए पलांडू तक गया हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि यह तार जर्जर होने के कारण टूट कर गिर गया।

इससे धान की फसल में आग लग गई। खेत में आग लगने के कारण बड़कागांव के ऋषि महतो एवं केरीगढ़ा निवासी मिथिलेश कुमार महतो, प्रताप महतो समेत अन्य किसानों का धान जलकर राख हो गया। किसानों ने बिजली विभाग ने मुआवजे की मांग की है।

chat bot
आपका साथी