जनवरी तक पूरे प्रखंड को करें ओडीएफ

बरकट्ठा : स्वच्छ भारत अभियान को लेकर प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा हॉल में बैठक का आयोजन कि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Dec 2017 04:27 PM (IST) Updated:Sun, 17 Dec 2017 04:27 PM (IST)
जनवरी तक पूरे प्रखंड को करें ओडीएफ
जनवरी तक पूरे प्रखंड को करें ओडीएफ

बरकट्ठा : स्वच्छ भारत अभियान को लेकर प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा हॉल में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी अनिल कुमार ¨सह ने की। बैठक का संचालन जिला को-ऑर्डिनेटर उमेश कुमार ने किया।

बैठक में उपस्थित मुखिया जल सहिया एंव अन्य कर्मियों को संबोधित करते हुए पेयजल स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता प्रमोद कुमार ने कहा कि जनवरी वर्ष 20018 तक पूरे प्रखंड को पूर्ण ओडीएफ करना है। इसलिए ग्रामीणों को हम सबको मिलकर जागरूक करना है। बैठक में मुखिया संघ अध्यक्ष बंसत साव, सलैया मुखिया गोपाल प्रसाद, बरकट्ठा दक्षिणी मुखिया मुंसी पासवान, बेलकप्पी मुखिया गुडी देवी, कोनहरा खुर्द मुखिया रघु ¨सह, शिलाडीह मुखिया नारेन्द्र कुमार ¨सह, गोरहर मुखिया बड़की देवी, तुइयो मुखिया दशरथ यादव व जल सहिया सुनैना देवी समेत प्रखंड सह अंचल कर्मी एवं स्वच्छता कर्मी सहित अन्य कर्मी शामिल थे।

chat bot
आपका साथी