निशांत सोनी की वीडियोज से बनी देशभर में पहचान

हजारीबाग : ह•ारीबाग शहर में अनगिनत कलाकार हैं जो किसी न किसी क्षेत्र में अपरी प्रतिभा का परचम लहरा क

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Apr 2018 06:58 PM (IST) Updated:Tue, 24 Apr 2018 06:58 PM (IST)
निशांत सोनी की वीडियोज से बनी देशभर में पहचान
निशांत सोनी की वीडियोज से बनी देशभर में पहचान

हजारीबाग : ह•ारीबाग शहर में अनगिनत कलाकार हैं जो किसी न किसी क्षेत्र में अपरी प्रतिभा का परचम लहरा कर समय-समय ह•ारीबाग का नाम रौशन करते रहे हैं। इसी कड़ी में हम एक ऐसे ही उभरते हुए सितारे से आप को रूबरू करा रहे हैं जिसने अपने अभिनय और वीडियो निर्माण प्रतिभा से अपनी अलग छाप छोड़ी है। हम बात कर रहे हैं निशांत सोनी की जो सीमित संसाधनों में ही इस क्षेत्र में देशभर में अपनी पहचान बनाने में सफल हुए हैं।

एनएस की दुनिया नाम से  फेसबुक, यूट्यूब एवं अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपने वीडियो को अपलोड करते हैं जहां उनको लाखों व्यूज एवं ह•ारों शेयर्स मिलते हैं। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि झारखण्ड की धरती पर मई माह में होने जा रहे प्रथम अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में निशांत सोनी द्वारा निर्मित उनके 3 फिल्मों का चयन किया गया है। चयनित वीडियो में पहला वीडियो Þछठ पर्व Þ दूसरा वीडियो आज के युवा वर्ग, उनके  टैलेंट और इंग्लिश  से जुड़ा है की किस प्रकार आज के दौर में किसी भी नौकरी में लोग टैलेंट को नहीं बल्कि बस इंग्लिश को बढ़ावा देते हैं। तीसरा वीडियो मेरे खुदा नामक एक म्यूजिक वीडियो है। इन सबके अलावा निशांत के फेसबुक पर कई वीडियो ने लाख व्यूज का आंकड़ा बड़े आराम से पार किया हैं और 2 वीडियो ने तो दस लाख व्यूज का भी है। इनके वीडियो निर्माण की सबसे बड़ी और खास बात यह हैं की ये अपनी सारी वीडियो अकेले ही बनाते हैं वो भी अलग अलग चरित्र में खुद को ही ढाल कर। इन्होंने अबतक 6 से 7 लोगों का अभिनय खुद ही किया है। उनके द्वारा बनाई गई मनोरंजक वीडियो के प्रशंसकों द्वारा समय अवधि बढ़ाने  तथा नए वीडियो जल्दी बनाने की मांग हमेशा रहती है।

chat bot
आपका साथी