फिल्म 'वो पिया ' में दिखेगा मंडा पर्व

निर्देशक दीपक कुमार एवं उनकी टीम से बातचीत के दौरान बताया कि मंडा पर्व झारखंड की संस्कृति को अपने अंदर समेटे हुए है।

By Edited By: Publish:Mon, 18 Jun 2018 07:36 PM (IST) Updated:Mon, 18 Jun 2018 07:37 PM (IST)
फिल्म 'वो पिया ' में दिखेगा मंडा पर्व
फिल्म 'वो पिया ' में दिखेगा मंडा पर्व

केरेडारी, जेएनएन। झारखंड में निर्माधिन फिल्म 'वो पिया' में दिखेगा केरेडारी प्रखंड के पंचायत बेलतू के जमीरा गांव का भव्य मंडा पर्व और उसकी प्रत्येक झलकियां। इसके इसके लिए गत रविवार को दिन में ही जोहार इंटरटेनमेंट प्रोडक्शन की टीम निर्देशक दीपक कुमार के नेतृत्व में 12 कलाकारों की एक टीम जमीरा गांव पहुंची, जहां मंडा पर्व की प्रत्येक गतिविधियों को कैमरे में कैद कर लिया, जो अब फिल्म वो पिया के रिलीज होने के पश्चात दर्शक सिनेमाघरों या छोटे पर्दे पर देख सकेंगे।

इस बारे में निर्देशक दीपक कुमार एवं उनकी टीम से बातचीत के दौरान बताया कि मंडा पर्व झारखंड की संस्कृति को अपने अंदर समेटे हुए है। जो इन दिनों धीरे-धीरे समाप्ति की ओर है, जिसे हमारी जोहार प्रोडक्शन टीम ने एक बार फिर झारखंड के वैसे पर्व त्योहारों को एक नया आयाम देगी, जो झारखंडी संस्कृति की पहचान हो। यहां के लोगों में ईश्वर के प्रति आस्था कूट-कूट कर भरी हुई है। वहीं, यहां के लोग काफी सक्रिय व सहयोगी हैं। भक्तों के साहस और विश्वास का तो कोई जवाब हीं नहीं है।

पीठ पर लोहे की कील ठोंक कर ऊंचे खंभे पर झूलना आश्चर्यजनक है। यहां के मंडा पर्व की झलक व उद्देश्य जल्द ही फिल्म के माध्यम से लोगों तक पहुंचेगी। एक ओर जहां पूरी रात शूटिंग का कार्य चलता रहा। वहीं, दूसरी ओर पूर्णिया की छऊ टीम ने लोगों का पूरी रात मनोरंजन किया।

chat bot
आपका साथी