चौपारण में अटल जयंती पर पदयात्रा

चौपारण : भाजपा के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर भा

By JagranEdited By: Publish:Tue, 25 Dec 2018 07:23 PM (IST) Updated:Tue, 25 Dec 2018 07:23 PM (IST)
चौपारण में अटल जयंती पर पदयात्रा
चौपारण में अटल जयंती पर पदयात्रा

चौपारण : भाजपा के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर भाजपा नेताओं ने पदयात्रा की व बीस सूत्री कार्यालय में सभा की। जीटी रोड पर पदयात्रा भाजपा नेत्री साबी देवी के नेतृत्व में निकला। बाद में सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अटल जी सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे वंदनीय प्रधानमंत्री थे। उनका जीवन काफी प्रेरणादायी रहा है। देश हित के लिए उन्होंने उल्लेखनीय योगदान दिया। प्रधानमंत्री के रुप में भी जनहित व कल्याण के कार्य प्रेरणादायी रहा। मौके पर मंडल अध्यक्ष राजेश सहाय व गजाधर प्रसाद, परमेश्वर साव, योगेश ¨सह, भरत ¨सह, उदय सिन्हा, सीताराम साहु, मनीष सिन्हा, चेतलाल साहु, बीरु ¨सह, मुकुंद साव, आदित्य गुप्ता समेत कई उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी