हाथियों का झुंड पहुंचा झरपो, विद्यालय को पहुंचाया नुकसान

हाथियों का झुंड पहुंचा झरपो विद्यालय को पहुंचाया नुकसान

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Aug 2022 06:54 PM (IST) Updated:Thu, 25 Aug 2022 06:54 PM (IST)
हाथियों का झुंड पहुंचा झरपो, विद्यालय को पहुंचाया नुकसान
हाथियों का झुंड पहुंचा झरपो, विद्यालय को पहुंचाया नुकसान

हाथियों का झुंड पहुंचा झरपो, विद्यालय को पहुंचाया नुकसान

संवाद सूत्र टाटीझरिया(हजारीबाग) लोधी में चार दिन तबाही मचाने के बाद हाथियों का झुंड लोधी से सटे झरपो के भुइयां टोली नव प्राथमिक विद्यालय पहुंचे। जहां के खिड़की-दरवाजा तोड़ वे विद्यालय में रखे चावल को चट कर गए। विद्यालय में रखे किताब व रजिस्टर को खराब कर दिया। गांव के किसान राजेश प्रसाद का धान के खेत को बर्बाद किया, निर्मल प्रसाद का मकई का फसल, मुकेश कुमार, प्रकाश प्रसाद, तुलसी महतो,भोला प्रसाद,देव दयाल प्रसाद का मकई का फसल नष्ट कर दिया। केदार प्रसाद की चारदीवारी, लखन महतो का गोभी का फसल बर्बाद किया। बसंत महतो ,महेश प्रसाद, खीरू महतो के डीजल मशीन तोड़ दिया। फसल में फूलगोभी टमाटर मकई बोदी को नुकसान ,हाथियों द्वारा पहुंचाया गया।

chat bot
आपका साथी