राष्ट्रीय यादव सेना निकाला कैंडल मार्च, फूंका पुतला

पलामू जिले के नावाबाजार के निलंबित थाना प्रभारी लालजी यादव की मौत पर दिखा उबाल एसपी का फूंका

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Jan 2022 08:28 PM (IST) Updated:Sat, 15 Jan 2022 08:28 PM (IST)
राष्ट्रीय यादव सेना निकाला कैंडल मार्च, फूंका पुतला
राष्ट्रीय यादव सेना निकाला कैंडल मार्च, फूंका पुतला

पलामू जिले के नावाबाजार के निलंबित थाना प्रभारी लालजी यादव की मौत पर दिखा उबाल, एसपी का फूंका पुतला

संवाद सूत्र बरही (हजारीबाग) : बरही में शनिवार शाम राष्ट्रीय यादव सेना ने पलामू जिले के नावा बाजार के दिवंगत थाना प्रभारी लालजी यादव की संदेहास्पद स्थिति में हुई मौत को लेकर कैंडल मार्च निकाला। मार्च का नेतृत्व राष्ट्रीय यादव सेना के जिला महामंत्री संजय यादव व सत्यपाल यादव उर्फ विक्की यादव ने किया। कैंडल मार्च में कई सामाजिक कार्यकर्ता एवं विभिन्न वर्ग के लोग भी शामिल हुए। मार्च बरही चौक गोलंबर व उसके आसपास में भ्रमण किया। मौके पर सभी लोगों ने हाथों में कैंडल लेकर पलामू एसपी के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। चौक पर पलामू के एसपी का पुतला दहन भी किया गया। उसके बाद कैंडल मार्च कार्यक्रम शोकसभा में तब्दील हो गई। उपस्थित लोगों ने दिवंगत थाना प्रभारी लालजी यादव को श्रृद्धांजलि दी। कैंडल मार्च में शामिल लोग लालजी यादव अमर रहे, लालजी यादव के परिजनों को न्याय दो, पलामू एसपी को बर्खास्त करो, मामले का उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर प्राथमिकी दर्ज करो तथा झारखंड सरकार न्याय दो आदि का नारे लगाए। मौके पर उपस्थित संजय यादव, जिला के सत्यपाल यादव उर्फ बिक्की, मिथलेश यादव, रोहित यादव आदि ने कहा कि मामले की जांच सीबीआइ से होनी चाहिए और दोषियों पर प्राथमिकी दर्ज होनी चाहिए। दिवंगत लालजी यादव के परिजनों को न्याय मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी रमेश ठाकुर, पदमा के नारायण यादव, राष्ट्रीय यादव सेना के जिला उपसचिव प्रकाश यादव, उपाध्यक्ष महेश कुमार यादव, बरही प्रखंड अध्यक्ष गणेश यादव, कोषाध्यक्ष विकास यादव, मिथिलेश यादव, मुखिया खिरोधर यादव, विहिप के जिला सह मंत्री गुरूदेव गुप्ता, रितेश गुप्ता,अखलेश यादव, जितेंद्र यादव, पंचमाधो पैक्स अध्यक्ष सूर्यकांत राही उर्फ सुरेश यादव, चंद्र यादव, सुधीर यादव, राजू यादव, नरेश यादव, विकास यादव, देवेंद्र यादव, मनोज यादव आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी