केरेडारी में संविदा कर्मी किए गए सम्मानित

फोटो- 5 एनटीपीसी परिसर अब बना सुभाष चंद्र बोस गार्डेन हुआ अनावरण संवाद सूत्र केरेडारी (

By JagranEdited By: Publish:Fri, 28 Jan 2022 08:48 PM (IST) Updated:Fri, 28 Jan 2022 08:48 PM (IST)
केरेडारी में संविदा कर्मी किए गए सम्मानित
केरेडारी में संविदा कर्मी किए गए सम्मानित

फोटो- 5

एनटीपीसी परिसर अब बना सुभाष चंद्र बोस गार्डेन, हुआ अनावरण

संवाद सूत्र केरेडारी ( हजारीबाग ) इस वर्ष क्षेत्र के केरेडारी गर्रीकलां सीकरी स्थित एनटीपीसी साइट कार्यालय में केरेडारी एवं चट्टीबरियातु कोयला खनन परियोजना ने गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। उक्त अवसर पर परियोजना प्रमुख संजय कुमार सिन्हा ने कार्यपालकों व कर्मचारियों तथा कर्मियों और ग्रामीणों की उपस्थिति में तिरंगा ध्वजा रोहण कर परेड की सलामी ली। साथ ही भारतीय इतिहास से संबंधित प्रश्नोत्तरी भी कराई। तत्पश्चात संजय कुमार सिन्हा द्वारा केरेडारी एवं चट्टीबरियातु कोयला खनन परियोजना के कार्यालय परिसर के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस की नामपट्टी का अनावरण किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय एकता के प्रतीक के रूप में तिरंगा रूपी गुब्बारे भी आकाश में छोड़े गए। परियोजना प्रमुख ने सभी ग्रामीणों, स्थानीय प्रशासन, कर्मचारियों, पत्रकारों एवं विभागाध्यक्षों को बधाई एवं धन्यवाद दिया। संबोधन में परियोजना प्रमुख ने केरेडारी एवं चट्टीबरियातु कोयला खनन परियोजनाओं की उपलब्धियां व भविष्य में आने वाली गतिविधियों के लिए कर्मचारियों का उत्साह वर्धन किया।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर संविदा कर्मचारियों को संस्कृति महिला समिति द्वारा सम्मानित किया गया। संस्कृति महिला समिति की अध्यक्षा अंजू सिन्हा ने सभी संविदा कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाओं के साथ उनके कठिन परिश्रम एवं कोरोना महामारी के दौरान अहम कार्य करने के लिए सम्मानित किया। गणतंत्र दिवस समारोह में परियोजना के अपर-महाप्रबंधक अजय कुमार, वीसी दूबे, एसपी गुप्ता, धुव्र कुमार, बिनय कुमार व उप-महाप्रबंधक सदानंद चरी, यतीश कुमार, जॉय मुखोपाध्याय, योगेश सिंह व वरिष्ठ प्रबंधक अनिल कुमार, दिलीप कुमार, रमेश कुमार, व मानव संसाधन विभाग के अधिकारी अवधेश पाठक, नैगम संचार अधिकारी मुकुल तायल व दर्जनों गणमान्य जन उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी