सेवानिवृत कर्मी ने पेश की मिसाल

जासं हजारीबाग वन विभाग के एक सेवानिवृत कर्मी ने मिसाल पेश की है। सेवानिवृति का दिन उन्हा

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Jun 2020 08:55 PM (IST) Updated:Wed, 01 Jul 2020 06:16 AM (IST)
सेवानिवृत कर्मी ने पेश की मिसाल
सेवानिवृत कर्मी ने पेश की मिसाल

जासं, हजारीबाग : वन विभाग के एक सेवानिवृत कर्मी ने मिसाल पेश की है। सेवानिवृति का दिन उन्होंने अपना समय ओल्ड एज होम के बुजुर्गों संग बिताया। इस अवसर पर उनकी पत्नी और मित्र भी शामिल थे। जानकारी के अनुसार विभाग के एसीसीसएफ कार्यालय के स्टेनोग्राफर जावेद अनवर मलिक 37 वर्षों की सेवा के बाद मंगलवार 30 जून को सेवानिवृत हुए। सेवा के अंतिम दिन वह प्रात: अपनी पत्नी ताहरा खातून, पुत्र नवेद अनवर मलिक, मित्र सुभाष कुमार, अख्तर हुसैन, वकार अहमद फैजी, सैयद सरफराज अख्तर, शाहिद अख्तर, अनिल कुमार सिन्हा के साथ ओल्ड एज होम पहुंचे। वहां उन्होंने बुजुर्गों के साथ समय बिताया। उनका हाल चाल लिया और खुशहाली की कामना की। साथ ही उनकी दुआएं भी हासिल की। ज्ञात हो कि जावेद अनवर मलिक अपनी सेवा के प्रारंभ से ही कर्मचारी संघ के जिला और राज्य स्तरीय पद पर रहते हुए कर्मचारियों के लिए संघर्ष करते रहे।

chat bot
आपका साथी