अंतरा सिंह तीन को टाटीझरिया में

टाटीझरिया प्रखंड के डुमर में आयोजित नौ दिवसीय श्रीश्री ग्रामदेवी प्राण प्रतिष्ठा सह शतचंड

By JagranEdited By: Publish:Wed, 26 Feb 2020 08:39 PM (IST) Updated:Wed, 26 Feb 2020 08:39 PM (IST)
अंतरा सिंह तीन को टाटीझरिया में
अंतरा सिंह तीन को टाटीझरिया में

टाटीझरिया : प्रखंड के डुमर में आयोजित नौ दिवसीय श्रीश्री ग्रामदेवी प्राण प्रतिष्ठा सह शतचंडी महायज्ञ के अवसर पर तीन मार्च को भोजपुरी की मशहूर गायिका अंतरा सिंह प्रियंका अपनी प्रस्तुति देंगी। यह कार्यक्रम टाइगर म्यूजिकल ग्रुप के बैनर तले आयोजित किया गया है। अंतरा सिंह प्रियंका के आने की खबर से क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। महायज्ञ में हर रोज जगद्गुरु गणेश आचार्य महाराज व भोपाल के साध्वी प्रेमलता के द्वारा प्रवचन सुनाया जा रहा है। यज्ञ के आयोजन से डुमर व आसपास के क्षेत्र में भक्तिमय माहौल है।

chat bot
आपका साथी