चित्रगुप्त पूजा धूमधाम से मनाने का निर्णय

दारू प्रखंड के दारू बक्शीडीह के चित्रांशों द्वारा चित्रगुप्त पूजा पूरे धूमधाम से मनाया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Oct 2019 09:00 PM (IST) Updated:Sat, 12 Oct 2019 09:00 PM (IST)
चित्रगुप्त पूजा धूमधाम से मनाने का निर्णय
चित्रगुप्त पूजा धूमधाम से मनाने का निर्णय

दारू : प्रखंड के दारू बक्शीडीह के चित्रांशों द्वारा चित्रगुप्त पूजा पूरे धूमधाम से मनाया जाएगा। इस संबंध में सभी चित्रांशों की बैठक पुराना दुर्गा मंडप में की गई जिसकी अध्यक्षता भैया कृपानंद ने की। इस बैठक में चित्रगुप्त पूजा में सभी चित्रांशों के बीच प्रीतिभोज के आयोजन करने का निर्णय लिया गया साथ ही संध्याकाल में परिवार के बच्चों के बीच नृत्य प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा।पूजा के सफल संचालन के लिए एक समिति का गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष प्रभात कुमार बक्शी, सचिव मुकेश कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष भैया अजीत कुमार व भैया मिलन कुमार को बनाया गया है। बैठक में भैया संतोष कुमार, भैया लवंग कुमार, भैया जितेंद्र नारायण भैया बसंत, प्रफ्फुल बक्शी, राजकुमार सिन्हा, बजरंग सहाय, राजन सिन्हा, भैया नबाब, विकाश कश्यप, भैया मंजीत सिन्हा, रौशन सिन्हा, सुशील कुमार सिन्हा, अंकित अनुराग आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी