कांग्रेस की पोल खोलो अभियान शुरू

कटकमसांडी अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमिटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव व झारखंड प्र

By JagranEdited By: Publish:Mon, 16 Sep 2019 09:35 PM (IST) Updated:Wed, 18 Sep 2019 06:33 AM (IST)
कांग्रेस की पोल खोलो अभियान शुरू
कांग्रेस की पोल खोलो अभियान शुरू

कटकमसांडी: अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमिटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव व झारखंड प्रभारी नेटा डिसूजा के निर्देश पर व महिला कांग्रेस का 36 वें स्थापना दिवस के मौके पर प्रखंड के डांटो पंचायत में चौपाल का आयोजन किया गया। साथ ही बूथ स्तरीय कार्यक्रम के तहत कांग्रेस के महिला कार्यकर्ताओं ने डोर टू डोर जाकर मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ पोल खोल अभियान की शुरूआत की। आम जनता को कांग्रेस पार्टी की नीतियों से अवगत कराया। बूथ स्तरीय कार्यक्रम के तहत आयोजित चौपाल में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी व रणनीति पर खास तौर से चर्चा की। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला महिला अध्यक्षा कुवांरी बखला ने किया। इस मौके पर जसिता हेमरोम, जसिता रूंडा, सुसाना तिर्की, मकदली होरो, रौशनी तिर्की, मोनिका सोरेन, बेरनदत्त रूंडा, ओलेंसिया एक्का, सलोमी नाग, मीना रूंडा, कृपा रूंडा, तेरेसा बाड़ा, मेरी तिर्की, कटरिना हेमरोम, रेबेका नाग, मीरा एक्का, मारया रूंडा, प्यारी तिर्की, मीना देवी, शबनम परवीन, जुलेखा खातुन, इंदरी देवी सहित दर्जनों महिला कांग्रेसी समर्थक शामिल थी।

chat bot
आपका साथी