फिर बनेगी डबल इंजन की सरकार

चौपारण झारखंड में डबल इंजन की सरकार बनेगी। विकास कार्यों में निरंतर गति आएगा। प्रधान

By JagranEdited By: Publish:Mon, 16 Sep 2019 09:54 PM (IST) Updated:Wed, 18 Sep 2019 06:33 AM (IST)
फिर बनेगी डबल इंजन की सरकार
फिर बनेगी डबल इंजन की सरकार

चौपारण: झारखंड में डबल इंजन की सरकार बनेगी। विकास कार्यों में निरंतर गति आएगा। प्रधानमंत्री की तरह मुख्यमंत्री रघुवर दास भी जनता के चहेते हैं। इस बार हमारी पार्टी 65 पार का लक्ष्य प्राप्त करेगी। बरही में फिर से कमल खिलेगा। उक्त बातें भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह रियाडा के बरही प्रभारी उदयभान नारायण सिंह ने चौपारण में जनसंपर्क के दौरान कही। उन्होंने भाजपा के नीतियों, नियमों व सिद्धांतों पर चर्चा की। सदस्यता अभियान पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही सभी जनकल्याणकारी योजना की चर्चा की। उनके साथ कैलाश कुमार ओझा

प्रकाश केशरी, मो मुख्तार, हेमंत सिन्हा सहित अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी