कृमि मुक्ति दिवस को ले निकली जागरूकता रैली

हजारीबाग : आठ फरवरी को मनाए जाने वाले राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम को लेकर बुधवा

By JagranEdited By: Publish:Wed, 06 Feb 2019 05:34 PM (IST) Updated:Wed, 06 Feb 2019 05:34 PM (IST)
कृमि मुक्ति दिवस को ले निकली जागरूकता रैली
कृमि मुक्ति दिवस को ले निकली जागरूकता रैली

हजारीबाग : आठ फरवरी को मनाए जाने वाले राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम को लेकर बुधवार छह फरवरी को जागरुकता रैली निकाली गई। भारत स्काउट व गाइड राज्य प्रशिक्षण केंद्र से निकल कर रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए गुजरी। इस दौरान स्लोगन, बैनर, पोस्टर के साथ नारे भी लगाए गए। नारे में कृमि से छुटकारा, सेहतमंद भविष्य हमारा जैसे नारे भी लगा गए। इस दौरान लोगों के बीच हैंड बिल का भी वितरण किया गया। बताया गया कि कृमि मुक्ति को लेकर आठ फरवरी और 14 फरवरी को लेकर अल्बेडाजोल दवा का सेवन कराया जाएगा। जागरुकता रैली के दौरान राज्य सचिव सह प्रशिक्षण आयुक्त विपिन कुमार, सभापति नीरज कुमार, जिला सचिव शुभेंदू टैगोर, स्काउट शिक्षक मार्शल दीप बारला, शत्रुंजय पाठक, मनीष शर्मा, रौनक वर्मा सहित सभी रोवर रेंजर व स्काउट व गाइड मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी