भाजयुमो के कार्यक्रम में शामिल होंगे विष्णुगढ़ के कार्यकर्ता

विष्णुगढ़ : भाजयुमो के हजारीबाग में आयोजित कार्यक्रम में विष्णुगढ़ से बड़ी संख्या में युवा क

By JagranEdited By: Publish:Wed, 06 Feb 2019 05:25 PM (IST) Updated:Wed, 06 Feb 2019 05:25 PM (IST)
भाजयुमो के कार्यक्रम में शामिल होंगे विष्णुगढ़ के कार्यकर्ता
भाजयुमो के कार्यक्रम में शामिल होंगे विष्णुगढ़ के कार्यकर्ता

विष्णुगढ़ : भाजयुमो के हजारीबाग में आयोजित कार्यक्रम में विष्णुगढ़ से बड़ी संख्या में युवा कार्यकत्र्ता शामिल होंगे। यह कार्यक्रम 14 फरवरी को आयोजन किया जाएगा। इसमें शामिल होने की तैयारी में जुटे विष्णुगढ़ पूर्वी भाजयुमो ने प्रखंड के बंदखारो स्थित मिलन टांड में बुधवार को बैठक की। इसकी अध्यक्षता मोर्चा अध्यक्ष कुंदन कुमार व संचालन महामंत्री गो¨वद कुमार महतो ने की। बैठक में उपस्थित विष्णुगढ़ पूर्वी भाजपा अध्यक्ष नारायण महतो ने मोर्चा कार्यकत्र्ताओं से पार्टी के सिद्धांत और केंद्र और राज्य सरकार के किए कार्यों का प्रचार-प्रसार गांव स्तर पर करने की अपील की। कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार के कार्यकाल में देश और प्रदेश में विकास तेज गति से हुआ है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्य कुशलता और पार्टी के सबका साथ सबका विकास की दूरदर्शितापूर्ण नीतियों का कमाल है। मौके पर भाजयुमो के दौलत महतो, महेश करमाली, तुलसी ¨सह, लखन महतो, भोला करमाली, सुरेश महतो, धनश्याम महतो, सुखलाल महतो, जग्रनाथ महतो, उपेंद्र तुरी, टेकलाल महतो, घनश्याम महतो आदि खासतौर पर उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी