स्वच्छता में उत्कृष्ट कर्मियों को किया गया सम्मानित

केरेडारी : प्रखंड में झारखंड राज्य के 18 वां स्थापना दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। इस दौ

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Nov 2018 07:43 PM (IST) Updated:Thu, 15 Nov 2018 07:43 PM (IST)
स्वच्छता में उत्कृष्ट कर्मियों को किया गया सम्मानित
स्वच्छता में उत्कृष्ट कर्मियों को किया गया सम्मानित

केरेडारी : प्रखंड में झारखंड राज्य के 18 वां स्थापना दिवस समारोहपूर्वक

मनाया गया। इस दौरान प्रखंड, जिलों व दूसरे राज्यों में स्वच्छता को लेकर

उत्कृष्ट कार्य करने वाले दर्जनों कर्मियों को प्रखंड सभागार में सम्मानित किया गया।

इनमें स्वच्छताग्राही र¨वद्र कुमार, सचिन कुमार, आगंनबाडी सेविका ममिता

देवी, जल सहिया ¨पकी देवी, पूनम देवी, चंपा देवी, रोजगार सेवक जुगेश्वर

कुमार, अनिष कुमार समेत दर्जनों कमियों के नाम शामिल हैं। इसके अलावा

18 किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड मिला। इनमें सौरभ कुमार, रियासत अंसारी,

रामटहल साव, महेश साव, मुकेश यादव, सुखदेव महतो, रूपलाल राणा के नाम शामिल हैं। प्रखंड की पार्वती देवी, रिता देवी, जिरा देवी, दुलारी देवी, करमी देवी, उषा देवी, सुगपता प्रवीण, कौशल्या देवी आदि के नाम शामिल हैं। इससे पूर्व

प्रखंड सभागार में भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर बीडीओ देवलाल उरांव,

सीओ मांदेव प्रिया, सीडीपीओ श्यामा कुजूर समेत जन प्रतिनिधि, प्रेस के बंधु

तथा कई गणमान्यों ने माल्यार्पण व पुष्प अर्पित किया। इसके बाद समारोह

की कारवाई प्रारंभ हुई। इस मौके पर बीडीओ ने कहा कि कोई

भी कार्य विभाग व अधिकारियों के भरोसे नहीं छोड़ा जाना चहिए। कई कार्य

स्वंय करें या उनको करने के लिए आप प्रेरित भी करें तभी कार्य सफल हो

पाएगा। साथ ही प्रखंडवासियों को भरोसा दिलाया कि आप मुझे सहयोग करें

मैं विकास के प्रत्येक कार्य के लिए तत्पर रहूंगा। मौके पर प्रभारी बीएओ अनुज

कुमार, बीपीओ सुमन कुमार, अंजली तिग्गा, प्रतिनिधि सुरेश साव, मुखिया तापेश्वर साव, अनिता देवी, यमुना राम समेत सैकडों ग्रामीण उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी