पें¨टग प्रतियोगिता का समापन, वर्ली आर्ट विजेता

हजारीबाग: श्रीरामकृष्णा शारदा आश्रम शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में चल रहें पेंिटग प्रतियोि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Sep 2018 07:41 PM (IST) Updated:Sat, 22 Sep 2018 07:41 PM (IST)
पें¨टग प्रतियोगिता का समापन, वर्ली आर्ट विजेता
पें¨टग प्रतियोगिता का समापन, वर्ली आर्ट विजेता

हजारीबाग: श्रीरामकृष्णा शारदा आश्रम शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में चल रहें पेंिटग प्रतियोगिता का समापन किया गया। क्लोथ पें¨टग प्रतियोगिता का आयोजन बीएड संकाय इपीसी टू के अंतर्गत किया गया। इस प्रतियोगिता में कॉलेज के 100 से अधिक विद्यार्थियों ने 25 ग्रुप में होकर एक से बढकर एक आकर्षक एवं मनमोहक पें¨टग बनाया। इस पें¨टग प्रतियोगिता में लोककला, टेबल क्लोथ, मॉडर्न आर्ट, सोहराय, वर्ली चित्रकला, मधुबनी सहित कई पें¨टग बनाया गया। निरीक्षण करते हुए प्रबंधक निदेशक समाप्ती पॉल ने सभी विद्यार्थियों के द्वारा बनाए गए पें¨टग को काफी सराहा और कहा की छात्र-छात्राओं में प्रतिभा की कमी नहीं है। कई पेंटींग इतनी बेहतरीन बनी हुई थी कि जज को भी चयन करने में विवश होना पड रहा था। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ¨नकी कुमारी, विनय गोस्वामी, नीलमवाला, अनुराधा के द्वारा बनाए गए वर्ली आर्ट को प्राप्त हुआ तो दूसरा स्थान अर्चना ¨सह, कुमारी रेखा, विनय कुमार, राकेश कुमार दास द्वारा बनाए गए मधुबनी पेंटींग को तथा तिसरा स्थान ¨पकी कुमारी, अभिनव कुमार यादव, संगीता कुमारी, रानी कुमारी, मनीषा कुमारी के द्वारा बनाए गए मॉडर्न आर्ट को मिला। यह कार्यक्रम फाईन आर्ट की शिक्षिका तानिया प्रिया के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में एसबीएम बीएड कॉलेज के अजीत कुमार शर्मा, परिक्षित कुमार सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

chat bot
आपका साथी