स्व. टेकलाल महतो की पुण्यतिथि मनाने को ले किया विमर्श

टाटीझरिया : टाटीझरिया के पर्यटन भवन में शनिवार को झामुमो की बैठक की गई। इसकी अध्यक्ष्

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Sep 2018 07:37 PM (IST) Updated:Sat, 22 Sep 2018 07:37 PM (IST)
स्व. टेकलाल महतो की पुण्यतिथि मनाने को ले किया विमर्श
स्व. टेकलाल महतो की पुण्यतिथि मनाने को ले किया विमर्श

टाटीझरिया : टाटीझरिया के पर्यटन भवन में शनिवार को झामुमो की बैठक की गई। इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष योधी प्रसाद यादव ने की व संचालन सुरेंद्र प्रसाद यादव ने किया। मुख्य अतिथि मांडू विधायक जय प्रकाश भाई पटेल ने 27 सितंबर को पूर्व विधायक स्व. टेकलात महतो की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं को शामिल होने का आग्रह किया। कार्यक्रम पूर्व की भांति विष्णुगढ़ के बनासो स्थित दौलत महतो मेमोरियल टीचर्स ट्रे¨नग कॉलेज में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुण्यतिथि पर झामुमो के सुप्रीमो शिबू सोरेन एवं पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित पार्टी के प्रदेश स्तर के कई नेता कार्यक्रम में शामिल होंगे। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि पुण्यतिथि कार्यक्रम के पूर्व 23 सितंबर को सिरैय में ,26 सितंबर को विष्णुगढ़ प्रखंड झामुमो कार्यालय में बैठक की जाएगी। 4 अक्टूबर को चरही में जयबीर महतो का शहादत दिवस मनाया जाएगा। इसमें सभी झामुमो के कार्यकर्ता शामिल हों। बैठक में झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष योधी प्रसाद यादव, सुरेंद्र प्रसाद यादव, रोहित पटेल, केबी मंडल, अर्जुन महतो, मो. हबीब, मुबारक अंसारी, प्रभु महतो, प्रकाश कुमार महतो, राय शंकर कुमार, वैजनाथ महतो, कामेश्वर पांडेय, सोहवा देवी, टहल महतो, होपन ¨सह, जगदीश चंद्र यादव, विवेक, त्रिलोकी महतो, गुरू प्रसाद साव, विजय ठाकुर, जितेंद्र महतो, जगन्नाथ महतो, लक्ष्मण यादव, सरफुद्दीन अंसारी के अलावा बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी