गणपति पूजा संपन्न, नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम आई अनुश्रेया

विष्णुगढ़ : विष्णुगढ़ में पांच दिवसीय गणपति पूजा संपन्न हुई। मौके पर आयोजित बाल नृत्य प्रतियोगि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Sep 2018 06:18 PM (IST) Updated:Sat, 22 Sep 2018 06:18 PM (IST)
गणपति पूजा संपन्न, नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम आई अनुश्रेया
गणपति पूजा संपन्न, नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम आई अनुश्रेया

विष्णुगढ़ : विष्णुगढ़ में पांच दिवसीय गणपति पूजा संपन्न हुई। मौके पर आयोजित बाल नृत्य प्रतियोगिता में शामिल 70 प्रतिभागियों में अपने स्तरीय डांस प्रस्तुत कर प्रथम चलनिया की अनुश्रेया कुमारी, द्वितीय गो¨वदपुर की सानिया कुमारी एवं तृतीय गो¨वदपुर की ही परी कुमारी रही। गणपति पूजा के समापन के पूर्व संध्या पर आयोजित भक्ति जागरण में कलाकारों के शिव पार्वती और दूर्गा की भाव भंगिका देख कर भाव विभोर हुए दर्शकों की पूरी रात झूमते बीती। विष्णुगढ़ के देवी मंडप परिसर में आयोजित भक्ति जागरण देखने दर्शकों की भीड़ उमडी थी। पंडाल में तिल रखने की जगह नहीं बची थी। मौके पर कमेटी के अध्यक्ष शंकर कसेरा, उपाध्यक्ष बुधन यादव, शेखर सुमन, सचिव नितीश कुमार, उपसचिव निरज कुमार, कोषाध्यक्ष संदीप कुमार के अलावा अनूप कसेरा, रवि कुमार, शुभम कुमार, दीपक कुमार, विकास कसेरा, ¨टकू कसेरा, राहुल कसेरा, अशोक ¨सह, अविनाश कुमार, संतोष कसेरा, ¨पकू कसेरा, सुरेश कसेरा, कुंदन कसेरा, शंकर सोनी, मिथिलेश कसेरा, ¨पकू कसेरा के अलावा बड़ी संख्या में लोग एवं महिला उपस्थित थीं।

chat bot
आपका साथी