भूमि अधिग्रहण संशोधन बिल के खिलाफ धरना

इचाक : प्रखंड मुख्यालय के सामने गुरुवार को भूमि अधिग्रहण संशोधन बिल को लेकर तमाम विपक्षी पार्टियों क

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Jun 2018 06:47 PM (IST) Updated:Thu, 21 Jun 2018 06:47 PM (IST)
भूमि अधिग्रहण संशोधन बिल के खिलाफ धरना
भूमि अधिग्रहण संशोधन बिल के खिलाफ धरना

इचाक : प्रखंड मुख्यालय के सामने गुरुवार को भूमि अधिग्रहण संशोधन बिल को लेकर तमाम विपक्षी पार्टियों के द्वारा संयुक्त मोर्चा के बैनर तले धरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता झामुमो जिला सहसचिव मनोहर राम व संचालन मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश मेहता ने किया। धरना के माध्यम से वक्ताओं ने रघुवर सरकार की तानाशाही व जन विरोधी रवैया का विरोध किया। कहा कि भूमि अधिग्रहण संशोधन बिल को जल्द से जल्द वापस ले नही तो सारे विपक्षी पार्टियां सड़क से सदन तक उग्र आंदोलन करेगी। इसकी सारी जवाबदेही राज्य की मुखिया रघुवर सरकार की होगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता दिगम्बर कुमार मेहता ने कहा कि झारखंड के उद्योग पत्तियों को लाभ पहुंचाने व उन्हें सुरक्षित रखने के लिए रघुवर सरकार इस बिल को ले रही है। यह सरकार यंहा के गरीब किसानों को धोखा व लूटने का काम कर रगी है। कार्यक्रम में जेवीएम नेता अशोक यादव, प्रो ब्रजकिशोर मेहता, प्रयाग मेहता, धनेश्वर सोनी, राजद के प्रखंड अध्यक्ष शत्रुघ्न राम, माले के अनुज मेहता, लोकनाथ मेहता,जेएमएम के इन्द्रदेव मेहता, प्रवील मेहता, प्रयाग मेहता, जागेश्वर मेहता, कृष्णा प्रसाद, डिश मेहता, जितेंद्र यादव, उगन गोप, बंगाली मेहता, अनिल रजक समेत कई नेता व कार्यकर्ता शामिल थे।

chat bot
आपका साथी