हिरण का शिकार, शव के साथ पेशकार सहित दो गिरफ्तार

आल्टो से गोली से मरा हुआ एक हिरण, एक बंदूक व कारतूस बरामद किए गए है। घटना झारखंड के हजारीबाग की है।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Mon, 10 Apr 2017 11:15 AM (IST) Updated:Tue, 11 Apr 2017 09:26 AM (IST)
हिरण का शिकार, शव के साथ पेशकार सहित दो गिरफ्तार
हिरण का शिकार, शव के साथ पेशकार सहित दो गिरफ्तार

जासं, टाटीझरिया (हजारीबाग)। हजारीबाग के बन्हे जंगल में एक हिरण का शिकार किया गया है। उसे दो गोलियां मारी गई थीं। हिरण का शव लेकर कार से भागते दो लोगों को पुलिस ने रविवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया। कार से रायफल और चार गोलियों भी मिली हैं। गिरफ्तार युवकों में एक हजारीबाग कोर्ट का पेशकार है। इस संबंध में थाना में आ‌र्म्स एक्ट व वन संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया है।

ग्रामीणों ने दी फायरिंग की सूचना:

थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि ग्रामीणों ने बन्हे जंगल में संदिग्ध चहलकदमी व गोली चलने की सूचना दी थी। इसके बाद मैं अपनी टीम के साथ जांच के लिए बन्हे गया। वहां पहुंचते ही एक सफेद रंग का चारपहिया वाहन तेजी से बिष्णुगढ़ की और भागा। बन्हे जंगल में कहीं कुछ नजर नहीं आया। वापस लौटने के बाद थाना गेट के सामने वाहन चे¨कग के दौरान एक ऑल्टो जेएच 02 एए 0684 की जांच की गई तो उसकी डिक्की में एक मृत हिरण मिला, जिसे दो गोलियां लगी थीं। हिरण का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

रायफल के कागजात नहीं दिखा सके:

गिरफ्तार अमित कुमार ¨सह, पिता स्व.वीरेंद्र कुमार सिंह सिविल कोर्ट के पेशकार हैं। वहीं राधेश्याम ¨सह पिता स्व. अवधेश कुमार ¨सह ने अपने आप को कृषक बताया है। आरोपियों को कहना है कि उसे हिरण सड़क पर मिला था। आरोपी बरामद रायफल के कागजात नहीं पेश कर सके हैं।

फल देकर हिरण को फंसाया:

वन विभाग के एसीएफ प्रमोद अग्रवाल और थाना प्रभारी समेत अन्य ने बन्हे जंगल का निरीक्षण किया। जहां उन्हें एक तालाब के पास फल वगैरह पड़े मिले। अग्रवाल ने बताया कि संभवत: इन फलों को हिरण को फंसाने के लिए इस्तेमाल किया गया, हिरण जैसे ही इन्हें खाने आया उसे गोली मार दी गई।

जांच में कार में हिरण पाया गया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी बरामद हथियार का कागजात पेश नहीं कर सके। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

- अनूप बिरथरे, एसपी, हजारीबाग।
 

यह भी पढ़ेंः जमशेदपुर में छेड़खानी के आरोपी को थाने से निकालकर पीटा

झारखंड की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी