हजारीबाग व पलामू मेडिकल कॉलेज में आज से शुरू होगी पढ़ाई

हजारीबाग एवं पलामू प्रमंडल के लोगों का सपना बुधवार को मूर्त रूप लेने वाला है। दोनों जगहों पर नवनिर्मित मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू हो जाएगी।

By Edited By: Publish:Tue, 10 Sep 2019 06:54 PM (IST) Updated:Tue, 10 Sep 2019 06:54 PM (IST)
हजारीबाग व पलामू मेडिकल कॉलेज में आज से शुरू होगी पढ़ाई
हजारीबाग व पलामू मेडिकल कॉलेज में आज से शुरू होगी पढ़ाई
जेएनएन, हजारीबाग / मेदिनीनगर : हजारीबाग एवं पलामू प्रमंडल के लोगों का सपना बुधवार को मूर्त रूप लेगा। मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई प्रारंभ हो जाएगी। वास्तव में आज का दिन दोनों ही प्रमंडल के लोगों के लिए ऐतिहासिक है। मेडिकल कॉलेज शुरू हो जाने से न केवल इस क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी, बल्कि क्षेत्र की आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगी। इससे क्षेत्र का विकास तेजी से हो पाएगा। लोगों को बेहतर इलाज के लिए रांची की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
हजारीबाग मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रो एसके ¨सह के अनुसार मेडिकल कॉलेज के प्रथम शैक्षणिक सत्र 2019-20 के लिए एमबीबीएस पाठ्यक्रम की पढाई 11 सितंबर बुधवार से प्रारंभ कर दी जाएगी। अब तक 71 अभ्यर्थियों का नामांकन उक्त पाठ्यक्रम के लिए लिया जा चुका है। सभी छात्र-छात्राओं को रहने के लिए छात्रावास आवंटित भी कर दिया गया है। अब ओरिएंशन कार्यक्रम के साथ पढ़ाई प्रारंभ कर दी जाएगी। पहले पंद्रह दिनों में एमसीआइ का फाउंडेशन कोर्स कराया जाएगा।
इसके पश्चात एमबीबीएस की पढ़ाई होगी। उधर पलामू मेडिकल कॉलेज में नामांकन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। पहले बैच की कक्षा बुधवार से शुरू होगी। प्रथम दिन विद्यार्थियों से परिचय प्राप्त किया जाएगा। नियमित कक्षाएं 16 सितंबर से शुरू होंगी। पहले सत्र में निर्धारित 31 अगस्त के भीतर 70 विद्यार्थियों का ही नामांकन हो सका। हालांकि एक सौ विद्यार्थियों के नामांकन लिए जाने का लक्ष्य था। 11 सितंबर को 12.30 बजे से कक्षा आयोजित होगी।
chat bot
आपका साथी