झील, तालाब व छठ घाटों की सफाई में जुटे हैं निगम कर्मी

संस हजारीबाग हिदू आस्था का महापर्व छठ को लेकर नगर निगम प्रशासन ने तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Oct 2020 09:49 PM (IST) Updated:Mon, 19 Oct 2020 09:49 PM (IST)
झील, तालाब व छठ घाटों की सफाई में जुटे हैं निगम कर्मी
झील, तालाब व छठ घाटों की सफाई में जुटे हैं निगम कर्मी

संस, हजारीबाग : हिदू आस्था का महापर्व छठ को लेकर नगर निगम प्रशासन ने तैयारियां प्रारंभ की दी है। इस क्रम में झील के साथ ही शहर के अन्य तालाबों एवं छठ घाटों की साफ-सफाई का कार्य द्रुत गति से किया जा रहा है। ताकि छठ महापर्व के दौरान छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। नगर आयुक्त माधवी मिश्रा ने शहर के तालाबों एवं झील की सफाई को लेकर प्रभारी हेड जमादार दीपक गोस्वामी एवं सफाई पर्यवेक्षक चुम्मु राम की अगुवाई में 22 सफाईकर्मियों की एक विशेष टीम का गठन किया है। टीम को युद्धस्तर पर साफ-सफाई का कार्य नियत समय में पूरा करने का सख्त निर्देश दिया है। इस क्रम में शहर के बुढवा महादेव तालाब व खजांची तालाब की सफाई सोमवार को की गई। इस दौरान तालाब से जलकुंभियों को निकाला गया। फिर उसे जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर पर लादकर डंपिग यार्ड भेजा गया। साथ ही मशीन की मदद से तालाब के किनारे उग आई झाडियों व घास को काटकर साफ भी किया गया। जबकि तालाब की सीढियों एवं आसपास में फैले कचरों का उठाव कर उसे भी डंपिग यार्ड भेजा गया। सफाई कार्य को लेकर हेड जमादार दीपक गोस्वामी ने बताया कि पहले चरण में तालाब एवं घाटों की साफ-सफाई की जा रही है। इसके बाद दूसरे चरण में दीपावली के बाद छठ घाटों पर ब्लीचिग पाउडर का छिडकाव किया जाएगा। ताकि महापर्व के अवसर व्रतियों को परेशानी नहीं हो।

chat bot
आपका साथी