नि:शुल्क फिजियोथेरेपी के मरीजों को मिला लाभ

हजारीबाग : क्षितिज अस्पताल हजारीबाग के परिसर में फिजियोथेरेपी कैंप का आयोजन किया गया। इसमें क्षितिज

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Sep 2018 07:12 PM (IST) Updated:Wed, 12 Sep 2018 07:12 PM (IST)
नि:शुल्क फिजियोथेरेपी के मरीजों को मिला लाभ
नि:शुल्क फिजियोथेरेपी के मरीजों को मिला लाभ

हजारीबाग : क्षितिज अस्पताल हजारीबाग के परिसर में फिजियोथेरेपी कैंप का आयोजन किया गया। इसमें क्षितिज अस्पताल एवं विनोबा भावे विश्वविद्यालय के फिजियोथेरेपी विभाग के प्रशिक्षित राहुल डॉक्टर संजीव कुमार एवं उनकी टीम के द्वारा 50 मरीजों का निश्शुल्क में शरीर के विभिन्न अंगों की फिजियोथेरेपी की गई। इस कैंप में विश्वविद्यालय से आई 20 लोगों की टीम ने अपनी पूरी दक्षता से मरीजों को कमर दर्द, जोड़ों का दर्द एवं अकड़न की परेशानियों से राहत दिलाई। उन्हें घर पर भी खुद से इन क्रियाओं का अभ्यास करने की सलाह दी। इससे वह अपने परेशानियों को खुद से दूर रखने में सक्षम रहें। इस कैंप को सफल बनाने में डॉक्टर कौशिक राय, डॉ विकास, मिथिलेश गौरव एवं अस्पताल कर्मी का सहयोग सराहनीय रहा।

chat bot
आपका साथी