भाजपा ने गिनाई सरकार की उपलब्धि

बरही : बरही डाक बंगला में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैठक की, जिसमें केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Jun 2018 09:00 PM (IST) Updated:Fri, 15 Jun 2018 09:00 PM (IST)
भाजपा ने गिनाई सरकार की उपलब्धि
भाजपा ने गिनाई सरकार की उपलब्धि

बरही : बरही डाक बंगला में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैठक की, जिसमें केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों पर विचार विमर्श करते हुए उसका सराहना की गई। वहीं केंद्र व राज्य सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों से क्षेत्र के लोगों को अवगत कराने की बात की गई।

भाजपा नेत्री साबी देवी ने कहा कि सरकार महिलाओं के उत्थान और सशक्तिकरण को लेकर लगातार प्रयासरत है। वहीं बीस सूत्री कार्यान्वयन समिति के प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल चौधरी ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य कई लाभकारी योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। कहा कि जिन गरीब लाभुकों को गैस का कनेक्शन नही मिल पाया हैं, उन्हें भी इसका लाभ मिलेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि आज प्रखंड परिसर में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री सह ह•ारीबाग सांसद जयंत सिन्हा के द्वारा शुरुआत किए गए चलंत वाहन लगाया जाएगा, जिसमें लोग अपनी समस्याओं को लेकर आवेदन दे सकते हैं। मौके पर 20 सूत्री जिला उपाध्यक्ष महावीर साहु, भाजपा नेत्री साबी देवी, सांसद प्रतिनिधि संजीव कतरियार, सांसद प्रतिनिधि गणेश यादव, मोतीलाल चौधरी, पूर्वी मंडल अध्यक्ष हरि गुप्ता, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र गिरी, गजाधर प्रसाद, राजेश सहाय, बन्धन यादव, रघुवीर यादव, डोमन पांडे, मीना देवी, पुष्कर ¨सह, अशोक गुप्ता,कमल शंकर पंडित, रामचंद्र कुलाबा, नवल किशोर ¨सह, हासिम मियां सहित कई लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी