आश्वासन के बाद व्यवसायिक संघ ने आंदोलन लिया वापस

आश्वासन के बाद व्यवसायिक संघ ने आंदोलन लिया वापस

By JagranEdited By: Publish:Fri, 20 May 2022 09:12 PM (IST) Updated:Fri, 20 May 2022 09:12 PM (IST)
आश्वासन के बाद व्यवसायिक संघ ने आंदोलन लिया वापस
आश्वासन के बाद व्यवसायिक संघ ने आंदोलन लिया वापस

आश्वासन के बाद व्यवसायिक संघ ने आंदोलन लिया वापस

जासं, हजारीबाग : झारखंड सरकार द्वारा दो प्रतिशत कृषि टैक्स लगाए जाने के विरोध व्यवसायिक संघ का आंदोलन मंत्री सह कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम के आश्वासन के बाद स्थगित कर दिया गया है। इसको लेकर शुक्रवार संध्या सात बजे गोला चौक पर सभी व्यापारियों ने आंदोलन वापस के खुशी में दिवाली मनाया। यह जानकारी देते हुए व्यापारिक संघ के प्रवक्ता विजय जैन ने बताया की सरकार ने आश्वस्त किया है कि कृषि टैक्स झारखंड में लागू नही होगा। सरकार एक माह के अंदर विधेयक को वापस लेने की घोषणा नहीं करती हैं तो इससे भी प्रभावी आंदोलन पुनः शुरू किया जाएगा। फिलहाल आंदोलन में दिखाई गई एकजुटता के लिए सभी व्यवसायी, व्यवसायी संगठन, चैंबर एवं फेडरेशन के सदस्यों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया गया। हर्ष व्यक्त करने वालों में हजारीबाग खाद्यान्न व्यवसायी संघ अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल, उपाध्यक्ष विकास कुमार, सचिव अरुण कुमार साव, उप सचिव विनय गुप्ता, कोषाध्यक्ष पीयूष खण्डेलवाल, मीडिया प्रभारी विजय जैन, कार्यकारिणी सदस्य शंकर अग्रवाल, चीकू मोदी, राहुल खण्डेलवाल, पुष्कर अग्रवाल, रूपलाल साव, प्रेम अग्रवाल आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी