500 युवा मतदाताओं की हुई नई एंट्री

संसू केरेडारी प्रखंड में युद्ध स्तर पर किया जा रहा संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण कार्य के तहत

By JagranEdited By: Publish:Sun, 08 Sep 2019 09:49 PM (IST) Updated:Mon, 09 Sep 2019 06:51 AM (IST)
500 युवा मतदाताओं की हुई नई एंट्री
500 युवा मतदाताओं की हुई नई एंट्री

संसू, केरेडारी : प्रखंड में युद्ध स्तर पर किया जा रहा संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण कार्य के तहत रविवार को प्रखंड के सभी बूथों पर विशेष कैंप का आयोजन किया गया था।जिसमे इस बार प्रखंड के युवा मतदाता अर्थात 18 से 20 आयु वर्ग के मतदाताओं का हुजूम तकरीबन प्रखंड के सभी बूथों में देखने को मिला। उक्त विशेष कैंप का मॉनिटरिंग स्वयं सीओ सह सहायक निर्वाची पदाधिकारी मांदेव प्रिया कर रही थी। जबकि सभी बूथों का निरीक्षण करने को लेकर जिला के एडीएम प्रदीप तिग्गा ने भी सीओ व् सुपरवाइजर के साथ दर्जनों बूथों का निरिक्षण किया। इस बार उक्त कार्य में अचानक तेजी आने का प्रमुख कारण ये रहा की दर्जनों बीएलओ आंगनबाड़ी की सेविकाएं थी जो इन दिनों हड़ताल पर है। जिसके कारण प्रखंड के दर्जनों पारा शिक्षकों को बीएलओ के रूप में प्रतिनियोजित किया गया था। विदित हो की संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण का कार्य आगामी 17 सितम्बर तक किया जाना है। जिसके तहत 8 व 15 सितम्बर को विशेष कैंप लगाया जाना है। जिसमे प्रपत्र 6 नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए, प्रपत्र 7 मृत या फिर अन्य कारणों से हटाने के लिए भरा जाता है। वहीं प्रपत्र 8 शुद्धिकरण के लिए प्रयुक्त किया जाता है। जबकि प्रपत्र 8क कोई भी मतदाता एक बूथ से दूसरे बूथ पर अपना नाम बदलवाना चाहे तो भरा जाता है। मौके पर सुपरवाइजर शिवचरण साहू, पूनम कुमारी, राजेन्द्र प्रसाद साहू, राजेंद्र महतो, केशव राणा जबकि बीएलओ में नर्मदा देवी, अंजू देवी, सोशिला देवी, रेशमी देवी, मोहन महतो समेत दर्जनों बीएलओ शामिल थे।

chat bot
आपका साथी