सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में शामिल हुए 450 विद्यार्थी

बड़कागांव : अमेरिकन कॉलेज ऑफ आ‌र्ट्स बड़कागांव के तत्वावधान में प्रखंड स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रातियोग

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Apr 2017 08:38 PM (IST) Updated:Sun, 23 Apr 2017 08:38 PM (IST)
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में शामिल हुए 450 विद्यार्थी
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में शामिल हुए 450 विद्यार्थी

बड़कागांव : अमेरिकन कॉलेज ऑफ आ‌र्ट्स बड़कागांव के तत्वावधान में प्रखंड स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रातियोगिता का आयोजन आदर्श मध्य विद्यालय बड़कागांव में परीक्षा नियंत्रक बिपिन कुमार की देख-रेख में हुआ। प्रतियोगिता में 450 से अधिक प्रतिभागी ने भाग लिया। ग्रुप ए में वर्ग 6 से 8, ग्रुप में बी में वर्ग 9 से 10 के विद्यार्थी ग्रुप सी में मैट्रिक पास से ऊपर के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में कुल 50 प्रश्न पूछे गए थे, जिसका अंक कुल 150 थे। परीक्षा नियंत्रक बिपिन कुमार ने बताया कि परीक्षा शांति पूर्ण संपन्न हुआ। उपनिदेशक अवधेश कुमार ने बताया कि परिणाम के अनुसार प्रत्येक ग्रुप से टॉप 10 प्रतिभागी को पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। निर्देशक संजय मिर्धा के बताया कि रिजल्ट की घोषणा पहली मई को होगी। प्रतियोगिता को सफल बनाने में पुलिस बलों के अतिरिक्त टाइगर ¨सह,रमेश कुमार, कामेश्वर महतो, अनिल कुमार, पंकज कुमार, सुनील कुमार, गीता देवी, अंशु कुमारी, निर्देशक संजय मिर्धा, उपनिदेशक अवधेश कुमार, परीक्षा नियंत्रक बिपिन कुमार ने सहयोग किया। .

chat bot
आपका साथी