विधायक निर्मला अब दे सकती हैं जमानत की अर्जी

हजारीबाग : बड़कागांव विधायक एवं पूर्व मंत्री योगेंद्र साव की पत्नी निर्मला देवी ने पूर्व के तीन माम

By Edited By: Publish:Wed, 26 Oct 2016 07:44 PM (IST) Updated:Wed, 26 Oct 2016 07:44 PM (IST)
विधायक निर्मला अब दे सकती हैं जमानत की अर्जी

हजारीबाग : बड़कागांव विधायक एवं पूर्व मंत्री योगेंद्र साव की पत्नी निर्मला देवी ने पूर्व के तीन मामलों को एक साथ सुनवाई के आवेदन को लेकर बुधवार को कोर्ट में पेश हुई। विधायक ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से कांड संख्या 225, 226 एवं 135 में रिमांड के लिए अर्जी लगाई थी, जिसे जेएम संजीव झा की कोर्ट ने एक साथ चलाने की स्वीकृति दी। कोर्ट में विधायक निर्मला सुबह 11.30 बजे न्यायालय पहुंची थीं। रिमांड अर्जी स्वीकृत हो जाने के बाद विधायक अपनी जमानत के लिए कोर्ट में अर्जी लगा सकती हैं।

विदित हो कि विधायक चिरूडीह गोलीकांड के बाद से फरार चल रही थीं। बीते दिनों शिवपुरी मोहल्ले में एक रिश्तेदार के घर से पुलिस ने गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया था। तब से विधायक सलाखों के पीछे हैं।

साथ में सहयोगी मंटू सोनी को भी रिमांड के लिए बड़कागांव कांड संख्या 135 एवं 226 में न्यायालय में बुधवार को पेश किया गया। कोर्ट ने मंटू सोनी का भी रिमांड स्वीकार कर लिया है। अब दोनों अपनी जमानत के लिए अर्जी लगा सकते हैं।

chat bot
आपका साथी