पर्व में सौहार्द बनाए रखने का संकल्प

बड़कागांव : बड़कागांव थाना परिसर में दुर्गापूजा व मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। इसकी

By Edited By: Publish:Thu, 29 Sep 2016 05:35 PM (IST) Updated:Thu, 29 Sep 2016 05:35 PM (IST)
पर्व में सौहार्द बनाए रखने का संकल्प

बड़कागांव : बड़कागांव थाना परिसर में दुर्गापूजा व मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता सीओ शैलेश ¨सह व संचालन थाना प्रभारी अकील अहमद ने किया। बैठक में दोनों समुदाय के लोग शामिल हुए। पर्व के दौरान शांति व भाइचागी बनाए रखने का निर्णय लिया गया। पूर्व विधायक लोकनाथ महतो भी शराब पर पूर्व पाबंदी का आग्रह किया। सीओ शैलेश ¨सह ने आग्रह करते हुए कहा कि अचानक कोई घटना घटने पर उससे निपटने के लिए व्यवस्था की जाए। पूजा पंडालों में सीसीटीवी व वीडियोग्राफी की भी व्यवस्था की जाएगी। इसमें सभी लोगों से सहयोग करने की अपील भी की गई। कहा कि इस पावन कार्य में पंचायत प्रतिनिधि आगे आकर सहयोग करें। मौके पर डीएसपी प्रदीप पाल कच्छप, इंस्पेक्टर अखिलेश ¨सह, उप प्रमुख राम प्रसाद मेहता आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी