घरेलू विवाद में मारपीट, महिला गंभीर

हजारीबाग : कटकमदाग प्रखंड अंतर्गत फतहा जुगवारी गांव में शुक्रवार रात्रि घरेलू विवाद को लेकर हुई मारप

By Edited By: Publish:Sat, 13 Feb 2016 08:01 PM (IST) Updated:Sat, 13 Feb 2016 08:01 PM (IST)
घरेलू विवाद में मारपीट, महिला गंभीर

हजारीबाग : कटकमदाग प्रखंड अंतर्गत फतहा जुगवारी गांव में शुक्रवार रात्रि घरेलू विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के संबंध में घायल बबीता देवी पति होरिल रविदास ने बताया कि घर में जगह-जमीन की बात को लेकर देर रात्रि पति होरिल रविदास, सौतेला पुत्र रवि कुमार व मनोहर कुमार ने दरवाजा बंद कर बेरहमी से पिटाई कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सुबह में किसी तरह आसपास के लोगों की मदद से उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी