राष्ट्रीय लोक अदालत में 722 मामलों का निष्पादन

हजारीबाग : शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 722 मामलों का निष्पादन व दो लाख आठ हजार रुपए क

By Edited By: Publish:Sat, 10 Oct 2015 09:23 PM (IST) Updated:Sat, 10 Oct 2015 09:23 PM (IST)
राष्ट्रीय लोक अदालत में 722 मामलों का निष्पादन

हजारीबाग : शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 722 मामलों का निष्पादन व दो लाख आठ हजार रुपए का समझौता हुआ। जिला विधिक प्राधिकार डालसा के नेतृत्व में आयोजित शिविर में तीन बैच का गठन किया गया था। यातायात से संबधित 166 मामले आए, इनमें से 132 मामले निष्पादित कर दिए गए। इसी तरह नगर पालिका से संबंधित 555 मामले निष्पादित किए गए। वहीं अन्य मामलों में उत्पाद विभाग तथा माप तौल विभाग से 21 मामले आए जिन्हें मौका पर हीं निष्पादित कर दिया गया। शिविर के बारे में जानकारी देते हुए डालसा सचिव दिनेश कुमार ने बताया कि प्रत्येक माह के हर दूसरे शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाता है। लोक अदालत के माध्यम से नि: शुल्क रुप से सुलहनीय मामलों का वाद लाया जा सकता है। दोनो पक्षों की सहमति से मामला का निष्पादन किया जाता है। विशेष जानकारी के लिए कार्यालय अवधि में डालसा कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

chat bot
आपका साथी