अधिकतर स्कूलों में एमडीएम में अंडा शुरू नहीं

संवाद सूत्र, जयनगर (कोडरमा): शिक्षा विभाग की उदासीनता के कारण जिले के अधिकतर विद्यालयों में मध्याह्न

By Edited By: Publish:Fri, 10 Apr 2015 06:59 PM (IST) Updated:Fri, 10 Apr 2015 06:59 PM (IST)
अधिकतर स्कूलों में एमडीएम में अंडा शुरू नहीं

संवाद सूत्र, जयनगर (कोडरमा): शिक्षा विभाग की उदासीनता के कारण जिले के अधिकतर विद्यालयों में मध्याह्न भोजन में अंडा दिया जाना अभी तक शुरू नहीं हो सका है। सरकार ने स्कूली बच्चों में कुपोषण दूर करने के लिए सप्ताह में तीन दिन मध्याह्न भोजन के साथ अंडा या फल देने का आदेश निर्गत किया है। बता दें कि जयनगर प्रखंड में कुल 126 विद्यालय हैं जिसमें 41 मध्य विद्यालय, 40 नवसृजित प्राथमिक विद्यालय, 30 उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय, 7 प्राथमिक विद्यालय, 9 मध्य विद्यालय और 5 उत्क्रमित उच्च विद्यालय हैं। इन विद्यालयों में किसी भी विद्यालयों में बच्चों को अंडा नहीं मिल रहा है। इसके अलावा यूएमएस सुगासाख, एनपीएस कंद्रपडीह, एनपीएस बिहारो, यूपीएस बाराडीह, यूपीएस चुटियारो में राशि के अभाव में मध्याह्न भोजन भी बंद है।

क्या कहते हैं अधिकारी

राशि के अभाव में बच्चों को अंडा नहीं दिया जा रहा है। हालाकि विद्यालय के सचिवों को गुरूगोष्ठी में कहा गया है कि वे बच्चों को पूर्व के मध्याह्न भोजन की राशि से अंडा दें। राशि आने पर माता समिति के खाते में भेज दी जाएगी। अभी गम्हरबाद और चंदरा पिपराडीह में बच्चों को अंडा दिया जा रही है।

अशोक उपाध्याय, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी।

मरकच्चो (कोडरमा): मरकच्चो के कुछ ही विद्यालयों में अंडा व फल देने का कार्य प्रारंभ किया गया है। इस संबंध में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अंडा व फल के लिए अलग से राशि आना था, लेकिन अभी तक नहीं आया है। प्रखंड के सारे विद्यालयों को हमने खबर दी है कि एमडीएम राशि से ही अभी छात्र-छात्राओं को अंडा व फल दिया जाएगा। कुछ विद्यालय में यह कार्य शुरू भी किया गया है और बाकी विद्यालयों में अविलंब शुरू कर दी जाएगी। वहीं दूसरी ओर शुक्रवार को आदर्श मध्य विद्यालय में शुक्रवार को मध्याह्न भोजन में छात्र-छात्राओं को अंडा व फल भी परोसा गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनोद कुमार सिन्हा ने बताया कि वर्ग प्रथम से पंचम तक के छात्र-छात्राओं के बीच 127 अंडे व 61 छात्र-छात्राओं को फल दिया गया। वहीं वर्ग षष्ठ से अष्टम तक के छात्र-छात्राओं के बीच 180 अंडे व 55 छात्र-छात्राओं को फल दिया गया।

chat bot
आपका साथी