हजारीबाग में वापस आया आयकर प्रशिक्षण केंद्र

जासं, हजारीबाग : एक बार फिर से हजारीबाग में आयकर प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना होगी। केंद्र में देशभर

By Edited By: Publish:Tue, 28 Oct 2014 07:30 PM (IST) Updated:Tue, 28 Oct 2014 07:30 PM (IST)
हजारीबाग में वापस आया आयकर प्रशिक्षण केंद्र

जासं, हजारीबाग : एक बार फिर से हजारीबाग में आयकर प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना होगी। केंद्र में देशभर के आयकर कर्मियों व अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस संबंध में केंद्रीय राजस्व सचिव ने फोन पर यशवंत सिन्हा को जानकारी दी है। मालूम हो कि तत्कालीन वित्त मंत्री के प्रयास से हजारीबाग में इस केंद्र की स्थापना 2000 में की गई थी। लेकिन 2005 में यूपीए के शासनकाल में केंद्र को हजारीबाग से हटाकर दूसरे राज्य में स्थानांतरित कर दिया गया था। इसे लेकर 2005 में यशवंत सिन्हा ने जोरदार आंदोलन किया था, जिस वजह से उन्हें 21 दिनों तक जेल में भी रहना पड़ा था। केंद्र में फिर से एनडीए सरकार के गठन के बाद सांसद जयंत सिन्हा और पूर्व सांसद यशवंत सिन्हा केंद्र को वापस लाने के लिए प्रयासरत थे। केंद्र में एनडीए की सरकार बनते ही हजारीबाग को केंद्र सरकार की ओर तोहफे में वापस मिल गया।

chat bot
आपका साथी