कस्तूरबा विद्यालय के छत पर सोता मिला युवक, गया जेल

By Edited By: Publish:Tue, 19 Aug 2014 09:15 PM (IST) Updated:Tue, 19 Aug 2014 09:15 PM (IST)
कस्तूरबा विद्यालय के छत पर सोता मिला युवक, गया जेल

संस, चरही : कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय चरही की छत पर सोमवार की रात एक युवक सोया हुआ पकड़ा गया, जबकि एक अन्य युवक भागने में सफल रहा। पकड़ा गया युवक रांची पिस्का मोड़ निवासी प्रेम रजक का पुत्र अशोक रजक है। उसके पास से मोबाइल व एक चार्जर भी बरामद किया गया है। पकड़े गए युवक को सुरक्षा प्रहरियों ने जमकर पिटा फिर उसे चरही पुलिस के हवाले कर दिया, जिसे पुलिस ने मंगलवार को जेपी कारा भेज दिया। रात में विद्यालय के छत पर युवक के पकड़ा जाने का वाक्या मंगलवार को शिक्षा विभाग में चर्चा का विषय बना रहा। बालिका आवासीय विद्यालय के छत पर सुरक्षा प्रहरियों के रहते अनजान युवक के पहुंच जाने से तमाम सवाल उठने लगे। घटना के विषय में बताया गया कि मंगलवार कि रात कुछ फुसफुसाहट और आहट सुनकर स्कूल के कर्मचारी छत पर गए तो एक युवक को सोया हुआ पाया जबकि एक अन्य युवक भाग खड़ा हुआ। सोये हुए युवक को पकड़ लिया गया और हाथ-पैर बांध कर उसकी पिटाई की गई। मामले को लेकर वार्डेन सीमा होरो के बयान पर चरही थाना में मामला दर्ज किया गया है। खबर लिखे जाने तक वार्डेन सीमा होरो का फोन नंबर बंद था।

सुरक्षा पर खड़े हुए सवाल

विद्यालय के छत पर अनजान लड़के के पहुंचने से केजीबीवी की पोल खुल गई है। वह भी तब जब विद्यालय में एक सुरक्षाकर्मी भी नियुक्त है। इससे छात्राओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं।

क्या कहती हैं प्रभारी

युवक कैसे आया पता नहीं। दो युवक थे इनमें एक भागने में सफल रहा। संसद में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था होने के बाद भी लोग घुस जाते हैं तो यह छात्राओं का विद्यालय ही है।

अमिता लकड़ा, एपीओ झाशिप सह प्रभारी केजीबीवी

chat bot
आपका साथी